Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इस राज्य से जाने वाली कई ट्रेनें अगले महीने कैंसिल, कई ट्रेनों का बदलेगा रूट, चेक करें लिस्ट

    1 week ago

    List Of Cancelled Trains:  देश में जब भी किसी को एक शहर से दूसरे शहर जाना होता है. तो ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ट्रेन का किराया आम तौर पर किफायती होता है और यात्रा भी काफी आरामदायक रहती है. इसी कारण हर दिन लाखों लोग रेलवे के जरिए सफर करते हैं. हालांकि अगले महीने कुछ रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

    दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास गंगा नदी पर बने रेलवे पुल की मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है. रेलवे के मुताबिक यह काम 2 अप्रैल से शुरू होगा और लगभग 40 दिनों तक चलेगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान पुल पर ट्रेनों की आवाजाही सीमित रखी जाएगी. इसी वजह से कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल किया गया है. जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. ऐसे में अगर आप अगले महीने ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें.

    इस वजह से ट्रेनें कैंसिल

    कानपुर के पास गंगा नदी पर बने एक अहम रेलवे पुल की मरम्मत के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा रहा है. रेलवे के अनुसार पुल की सुरक्षा और मजबूती बनाए रखने के लिए नियमित मेंटेनेंस जरूरी है. इसी काम के लिए कुछ समय तक इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सीमित रखी जाएगी. यही वजह है कि कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल किया गया है, जबकि कुछ को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा. यह काम 2 अप्रैल से शुरू होकर करीब 40 दिनों तक चलेगा. रेलवे का कहना है कि मरम्मत पूरी होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से फिर शुरू कर दिया जाएगा.

    इन ट्रेनों को किया गय कैंसिल

    • ट्रेन नंबर 64701/02 झांसी-लखनऊ-झांसी MEMU ट्रेन कैंसिल की गई.
    • ट्रेन नंबर 54153/44 कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई.
    • ट्रेन नंबर 54101/02 प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई.
    • ट्रेन नंबर 54325/26 सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन कैंसिल की गई.
    • ट्रेन नंबर 64212/64203/64214 कानपुर-लखनऊ MEMU ट्रेन कैंसिल की गई.

    यह भी पढ़ें: बांग्लार युवा साथी योजना के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत?

    इन ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट

    • ट्रेन नंबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस डायवर्ट की गई.
    • ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल डायवर्ट की गई.
    • ट्रेन नंबर 02423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल डायवर्ट की गई.
    • ट्रेन नंबर 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस डायवर्ट की गई.
    • ट्रेन नंबर 15045 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस डायवर्ट की गई.
    • ट्रेन नंबर 12591 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस डायवर्ट की गई.
    • ट्रेन नंबर 13237 कोटा-पटना एक्सप्रेस डायवर्ट की गई.
    • ट्रेन नंबर 12143 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस डायवर्ट की गई.

    यह भी पढ़ें: डिजिटल फ्रॉड होने पर सबसे पहले क्या करें, 25000 तक मुआवजा देने की तैयारी में सरकार

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Aishwarya Rai Bachchan: अर्जुन की शादी में चला ऐश्वर्या राय का जादू, बच्चन परिवार की बहू ने अनारकली में काटा बवाल
    Next Article
    पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment