Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इस राज्य के मुसाफिरों के लिए खड़ी हुई मुश्किल, मार्च-अप्रैल में कई ट्रेनें कैंसिल, कहीं जाने से पहले देख लें लिस्ट

    1 week ago

    Train Cancelled News: देश में रोजाना करोड़ों लोग एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं. लंबी दूरी का सफर हो या रोजमर्रा के सफर के लिए लाखों यात्रियों के लिए सबसे भरोसेमंद माध्यम बना हुआ है. हालांकि कई बार रेलवे लाइनों के विस्तार, मेंटेनेंस या नए इंफ्रास्ट्रक्चर के काम की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो जाती है. इसी वजह से कुछ रूट्स पर यात्रियों को अस्थायी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. 

    इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में एक अहम रेल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन तैयार करने की प्रोसेस जारी है. जिसके चलते मार्च और अप्रैल के दौरान इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है और कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं. यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए.

    छत्तीसगढ़ की कई ट्रेनें कैंसिल

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य की वजह से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने वाला है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है. इस बड़े प्रोजेक्ट के चलते कुछ दिनों तक रेल ट्रैफिक को नियंत्रित करना जरूरी हो गया है. रायपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी शिव प्रसाद के अनुसार इस काम के दौरान कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. जबकि कुछ ट्रेनों को अस्थायी तौर पर कैंसिल भी करना पड़ा है. 

    इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

    • बिलासपुर और रायगढ़ से चलने वाली ट्रेन नंबर 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक  कैंसिल रहेगी.
    • रायगढ़ से चलने वाली ट्रेन नंबर 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • रायपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • गेवरा रोड से चलने वाली ट्रेन नंबर 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.

    यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग

    • रायपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • कोरबा से चलने वाली ट्रेन नंबर 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • बिलासपुर और गेवरा रोड से चलने वाली ट्रेन नंबर 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • बिलासपुर और कोरबा से चलने वाली ट्रेन नंबर 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर 5 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी.

    फाइनल डेस्टिनेशन से पहले एंड और शुरू होने वाली ट्रेनें

    • गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी. इस दौरान बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन कैंसिल रहेगी.
    • झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी. इस दौरान झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन कैंसिल रहेगी.

    यह भी पढ़ें: ईरान में जंग के बीच बदला LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, जानें अब कितने दिन में होगा दूसरा बुक

    Click here to Read More
    Previous Article
    FD से ज्यादा मुनाफा दे सकती हैं ये सरकारी योजनाएं, जान लीजिए अपने फायदे की बात
    Next Article
    IND vs NZ Ahmedabad Final Live: শুরুতেই উইকেট তুলে ধাক্কা অক্ষর-বুমরার, নিউজ়িল্যান্ডের স্কোর ৪৭/৩, লাইভ আপডেট

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment