Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इस बार किसके खाते में नहीं आएगी मंईया सम्मान योजना की अगली किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस?

    1 week ago

    झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एक बड़ी आर्थिक सहारा बन चुकी है. हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे महिलाओं को घर खर्च और अपनी जरूरतों में मदद मिलती है. वहीं इस बार होली पर भी सरकार ने कई जिलों में बची हुई किस्तों का भुगतान भी शुरू कर दिया है. 17वीं और 18वीं किस्त की राशि कई लाभार्थी महिलाओं को एक साथ भेजी जा रही है. वहीं जिन महिलाओं को 17वीं किस्त मिल चुकी है, उन्हें 18वीं और 19वीं किस्त एक साथ मिलने की संभावना है.

    हालांकि, इस बार कुछ महिलाएं ऐसी है, जिनकी खाते में अगली किस्त नहीं आएगी. इसे लेकर सरकार ने साफ किया है की योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो तय शर्तों को पूरा करती है और जिनकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मंईया सम्मान योजना की अगली किस्त इस बार किसके खाते में नहीं आएगी और इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं.

    किन महिलाओं को नहीं मिलेगा अगली किस्त का पैसा

    सबसे पहले जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है. उनके खाते में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर नहीं हो पाएगी. कई मामलों में आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद आधार लिंक न होने के कारण पेमेंट भी अटका हुआ है. इसके अलावा जिन परिवारों का कोई सदस्य टैक्स भरता है तो वो इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं. अगर आवेदन करने वाली महिला या उनके पति केंद्र-राज्य सरकार, स्थानीय निकाय या सरकारी सहायता प्राप्त संस्थान में नौकरी कर रहे हैं भले ही चाहे वह नियमित संविदा या मनोदय पर हो तो भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा. वही जो कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके हैं और पेंशन ले रहे हैं, उन्हें भी योजना से बाहर रखा गया है. जो महिलाएं पहले से ही महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की किसी दूसरी पेंशन का लाभ ले रही है, वह महिलाएं भी इस योजना के पात्र नहीं होगी.

    किन्हें मिल रही है मंईया सम्मान योजना की राशि

    सरकार के अनुसार जिन लाभार्थियों का आवेदन स्वीकृत है, भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और डीबीटी प्रक्रिया सक्रिय है उनके खाते में राशि ट्रांसफर की जा रही है. पहले चरण में 12 जिलों , बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामतारा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा की महिलाओं का पेमेंट किया गया है. वहीं कई जिलों में 17वीं 18वीं और 19वीं किस्त बची हुई है. ऐसे लाभार्थियों को पहले 17वीं और 18वीं किस्त यानी कुल 5000 रुपये एक साथ भेजे जा रहे हैं. जिनके खाते में 17वीं किस्त पहले ही आ चुकी है, उन्हें 18वीं और 19वीं किस्त एक साथ मिल सकती है.

    कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस

    अगर आप झारखंड की निवासी है और जानना चाहती है कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं तो आप ऑफिशल पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए लाॅगिन किया जा सकता है. पोर्टल पर आवेदन की स्थिति अप्रूव्ड दिखाने पर राशि बैंक सीधे आधार लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. इसके अलावा नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी आवेदन की स्थिति चेक की जा सकती है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली में लॉन्च हुआ 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', जानें कौन-सी महिलाएं कर सकती हैं आवेदन?
    Next Article
    आते ही खर्च हो जाती है सैलरी तो बनाएं 50-30-20 वाला बजट रूल, रुकने लगेगा पैसा

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment