Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Iran Earthquake: युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के भयंकर झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 4.1 तीव्रता

    4 days ago

    ईरान में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच शनिवार (7 मार्च 2026) को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी United States Geological Survey के अनुसार, ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी इलाके में 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. झटके महसूस होते ही इलाके में रहने वाले लोगों में घबराहट फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए.

    बंदर अब्बास एक महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर है, इसलिए स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

    ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए

    ईरान में आए ये झटके ऐसे समय में महसूस किए गए हैं जब देश के बीच पिछले 8 दिनों से ईरान और अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव और सैन्य टकराव जारी है. बीते चार दिनों में यह दूसरी बार है जब ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसी वजह से इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक भूकंप हो सकता है, लेकिन मौजूदा युद्ध जैसे माहौल के कारण कुछ विश्लेषक इसे संभावित परमाणु परीक्षण से भी जोड़कर देख रहे हैं. आम तौर पर वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर भूमिगत परमाणु परीक्षण किया जाता है तो उससे पैदा होने वाले झटकों की तीव्रता अक्सर 4.5 रिक्टर स्केल या उससे अधिक हो सकती है. हालांकि अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो सके कि हालिया झटके किसी परमाणु परीक्षण की वजह से आए हैं.

    ईरान के पास परमाणु बम बनाने की क्षमता

    ईरान पहले भी कई बार दावा कर चुका है कि वह कम समय में परमाणु बम बनाने की क्षमता हासिल कर सकता है. इसी बीच International Atomic Energy Agency की फरवरी 2026 की एक गोपनीय रिपोर्ट में बताया गया था कि हालिया सैन्य तनाव से पहले ईरान के पास लगभग 440.9 किलोग्राम यूरेनियम मौजूद था, जिसे 60 प्रतिशत तक समृद्ध किया जा चुका था. विशेषज्ञों के अनुसार 60 प्रतिशत तक समृद्ध यूरेनियम हथियार बनाने के लिए जरूरी 90 प्रतिशत शुद्धता के काफी करीब माना जाता है. एजेंसी के आकलन के मुताबिक अगर इस यूरेनियम को और अधिक समृद्ध किया जाए तो इससे करीब दस परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं. यही वजह है कि मौजूदा हालात में ईरान से जुड़ी हर घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर रखी जा रही है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
    Next Article
    Exclusive: पाकिस्तान में तेल के लिए 'कत्लेआम': सियालकोट में पेट्रोल न मिलने पर फायरिंग, पंप कर्मचारी की मौत

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment