Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    हरियाणा महिला आयोग की रैपर बादशाह को चेतावनी:रेनू भाटिया बोलीं-बादशाही कायम रखनी है तो, हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो

    6 days ago

    हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, अश्लील संस्कृति और अनैतिक कार्यों को लेकर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। पानीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बॉलीवुड सिंगर बादशाह से लेकर स्पा सेंटरों के नाम पर चल रहे गलत धंधों तक, हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। 1. रैपर बादशाह को नसीहत: हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो हाल ही में 'टटीरी' गाने को लेकर विवादों में घिरे रैपर बादशाह को संदेश देते हुए रेनू भाटिया ने कहा, अगर आपको अपनी बादशाही कायम रखनी है, तो आप हरियाणा के हो और हरियाणा के मान बने रहो। अपनी कला से हरियाणा के अभिमान को डिग्रेड न करें और यहां की बहू-बेटियों को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग न करें। उन्होंने साफ किया कि कला के नाम पर अश्लीलता परोसना स्वीकार्य नहीं है। 2. हरियाणवी रागनी और अश्लील डांस पर प्रहार '52 गामों' की रागनी और प्रदेश में बढ़ रहे अश्लील गानों पर टिप्पणी करते हुए चेयरपर्सन ने कहा कि गायक महिलाओं के जज्बे पर लिखें। आपकी कलम थक जाएगी, लेकिन महिलाओं के चरित्र का इस प्रकार गलत बखान न करें। रेनू भाटिया ने उन बुजुर्गों पर भी सवाल उठाए जो महिला डांसरों पर पैसे उड़ाते हैं। उन्होंने कहा, 70-70 साल के बुजुर्ग बहु-बेटियों का अपमान कर रहे हैं। आपके बेटे और पोते आपको देख रहे हैं, आप समाज को क्या संदेश दे रहे हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है। 3. स्पा सेंटरों की आड़ में गलत धंधों पर सख्ती प्रदेश में चल रहे स्पा सेंटरों पर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि स्पा का मतलब हेल्थ से होता है, लेकिन इसकी आड़ में अनैतिक कार्य करना गलत है। उन्होंने सीधे तौर पर जिला पुलिस कप्तानों को संदेश दिया कि पुलिस को इस मामले में सख्ती बरतनी होगी और ऐसे धंधों को तुरंत रोकना होगा। 4. हिसार स्कूल कांड: कल खुद मौके पर जाएंगी चेयरपर्सन हिसार के एक स्कूल में बच्चियों को मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। रेनू भाटिया ने बताया कि वह कल खुद हिसार जा रही हैं। यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। मैं खुद पीड़ित बच्चियों से मिलूंगी। अगर उन्हें सुरक्षा की जरूरत है, तो आयोग उन्हें सुरक्षा दिलाएगा। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देख ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हुईं आलिया:ऋतिक रोशन ने भी रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की, फैंस हुए एक्साइटेड
    Next Article
    दावा- रानी मुखर्जी ने कभी 'OMG 3' साइन नहीं की:मेकर्स ने किया था अप्रोच; शुरुआती चर्चा के बाद बात आगे नहीं बढ़ी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment