Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    हैरी पॉटर वेब सीरीज का टीजर रिलीज:हैग्रिड की वापसी, हैरी की हर्माइनी ग्रेंजर से मुलाकात की झलक; क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी

    1 week ago

    वार्नर ब्रदर्स की 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, अब हैरी पॉटर एक नई वेब सीरीज के तौर पर वापसी कर रही है। HBO ने लंदन में आयोजित एक खास इवेंट में सीरीज का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। यह सीरीज जेके रोलिंग की पहली किताब 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' पर आधारित होगी और साल 2026 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। डोमिनिक मैकलाफलिन इस बार हैरी पॉटर का रोल निभा रहे हैं। नॉस्टैल्जिया से भरा टीजर, हैग्रिड की वापसी टीजर की शुरुआत उन्हीं यादों को ताजा करती है जिससे करोड़ों फैंस का बचपन जुड़ा है। इसमें हैरी की आंट उसे परेशान करती दिखती हैं, लेकिन तभी हॉगवर्ट्स से आने वाला 'दाखिले का खत' सब कुछ बदल देता है। टीजर में हैग्रिड और हैरी की मुलाकात के साथ-साथ प्लेटफॉर्म 9¾, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीजली के साथ हैरी की पहली मुलाकात की झलक दिखाई गई है। टीजर में हैग्रिड छोटे हैरी पॉटर से कहता है, 'तुम्हारे माता-पिता अब तक मिले लोगों में सबसे बहादुर और दयालु इंसान थे। उन्होंने हमेशा वही किया जो उन्हें सही लगा। अगली बार जब मैं तुमसे मिलूंगा, तो वह हॉगवर्ट्स में होगा।' ओलिवेंडर भी हैरी से कहता है, 'मिस्टर पॉटर, मुझे लगता है कि हम तुमसे बहुत बड़ी उम्मीदें कर सकते हैं।' सीरीज की नई स्टार कास्ट हैरी पॉटर- डोमिनिक मैकलाफलिन, हरमाइन ग्रेंजर- अराबेला स्टैंटन, रॉन वीजली - अलास्टेयर स्टाउट, एल्बस डंबलडोर- जॉन लिथगो, रूबियस हैग्रिड - निक फ्रॉस्ट, सेवरस स्नेप - पापा एस्सीडू, मिनर्वा मैकगोनागल - जेनेट मैकटीयर, ड्रेको मालफॉय - लॉक्स प्रैट कब और कहां देख सकेंगे 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' वेब सीरीज क्रिसमस 2026 पर दुनियाभर में रिलीज होगी। ये OTT प्‍लेटफॉर्म HBO की लाइव-एक्शन सीरीज है। भारतीय फैंस इसे HBO एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा सीरीज जियो हॉटस्टार पर भी रिलीज हो सकती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हेमा मालिनी बोलीं- धर्मेंद्र का अवॉर्ड खुद लेने जाऊंगी:एक्टर को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला; शर्मिला टैगोर को भी मिला सम्मान
    Next Article
    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित प्रोजेक्ट होगा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment