Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    हेमा मालिनी बोलीं- धर्मेंद्र का अवॉर्ड खुद लेने जाऊंगी:एक्टर को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला; शर्मिला टैगोर को भी मिला सम्मान

    1 week ago

    दिल्ली में शुरू हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जा रही है। महोत्सव में उन्हें मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। उनके साथ ही दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भी इस खास सम्मान के लिए चुना गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी खुद यह अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी। यह फिल्म फेस्टिवल 31 मार्च तक चलेगा। खुद अवॉर्ड लेने जाएंगी हेमा मालिनी ANI से बातचीत में हेमा मालिनी ने महोत्सव की आयोजक रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा, "दिल्ली में इस तरह का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करना एक बेहतरीन पहल है। यह करीब 4-5 दिनों तक चलेगा। इसमें कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। चूंकि धर्म जी को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है, इसलिए मैं खुद वहां मौजूद रहकर उनका सम्मान स्वीकार करूंगी।" भारत मंडपम पहुंच रहे बॉलीवुड सेलेब्स IFFD 2026 की शुरुआत बुधवार शाम को दिल्ली के भारत मंडपम में हुई। उद्घाटन समारोह की मेजबानी अर्जुन कपूर और निमरत कौर ने की। इस इवेंट में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलीब जैसे बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं। 25 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिनेमा से जुड़ी वर्कशॉप और चर्चाएं भी होंगी। 300 फिल्म कर चुके धर्मेन्द्र बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था। उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' थी, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके परिवार में दो पत्नियां हेमा मालिनी और प्रकाश कौर हैं। धर्मेंद्र के छह बच्चे हैं, जिनमें सुपरस्टार सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल शामिल हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। शर्मिला टैगोर का सिनेमा में योगदान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाने वाली दूसरी बड़ी शख्सियत शर्मिला टैगोर हैं। उन्होंने 'कश्मीर की कली', 'वक्त', 'आराधना' और 'अमर प्रेम' जैसी कालजयी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। शर्मिला टैगोर आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं और हाल ही में कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    आमिर खान ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ:फिल्म देखे बिना बोले- हर तरफ तारफें ही सुन रहा हूं; पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं
    Next Article
    हैरी पॉटर वेब सीरीज का टीजर रिलीज:हैग्रिड की वापसी, हैरी की हर्माइनी ग्रेंजर से मुलाकात की झलक; क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment