Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित प्रोजेक्ट होगा

    1 week ago

    भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया। यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में भारतीय सेना की कार्रवाई से प्रेरित होगी। फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों (रिटायर्ड) की किताब "ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान" पर आधारित होगी। इसका डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री करेंगे। इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अग्निहोत्री की आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में भारत की ताकत, हिम्मत और सटीक कार्रवाई दिखाई जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में हुआ था ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई थी। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर का मकसद हमले के जिम्मेदार आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि यह कहानी खुद सामने आई है और इसे जिम्मेदारी के साथ दिखाना जरूरी है। उन्होंने इसे देश की एक अहम घटना को दर्ज करने की कोशिश बताया। वहीं, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म के लिए भारतीय सेना के अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर गहराई से रिसर्च किया गया, ताकि घटनाओं को सही तरीके से समझा जा सके। अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश इस कहानी को सही और असली रूप में दर्शकों तक पहुंचाने की है। उन्होंने इसे गंभीर और सटीक तरीके से पेश करने की बात कही। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द दी जाएगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हैरी पॉटर वेब सीरीज का टीजर रिलीज:हैग्रिड की वापसी, हैरी की हर्माइनी ग्रेंजर से मुलाकात की झलक; क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी
    Next Article
    धुरंधर 2 का 7 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1006.50 करोड़:सबसे तेज ₹1000 करोड़ कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी की

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment