Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त न करें ये 3 गलतियां, वरना क्लेम के समय हो सकती है बड़ी परेशानी

    3 days ago

    Health Insurance Tips: आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस सिर्फ एक ऑप्शन नहीं. बल्कि जरूरी सुरक्षा कवच बन चुका है. बीमारियों और मेडिकल खर्चों की कीमत तेजी से बढ़ रही है और बिना पॉलिसी के इलाज करना परिवार की आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ सकता है. हालांकि कई लोग पॉलिसी लेते समय कुछ आम गलतियां कर देते हैं. 

    जिससे क्लेम के समय परेशानी बढ़ जाती है. अगर इन गलतियों से बचा जाए तो हेल्थ इंश्योरेंस का पूरे तरीके का फायदा उठाया जा सकता है. जान लीजिए किन-किन गलतियों से खुदको बचाना आपके लिए है जरूरी. जिससे हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम करते वक्त परेशानी न उठानी पड़े 

    गलत जानकारी देने से बचें

    हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त जो सबसे काॅमन गलती होती है पॉलिसी में वह है स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सही तरीके से न देना. कई लोग पुराने इलाज, बीमारी या सर्जरी के बारे में छुपा देते हैं. सोचते हैं इससे प्रीमियम कम लगेगा. लेकिन ऐसा करने से क्लेम रिजेक्ट होने का खतरा बढ़ जाता है. इंश्योरेंस कंपनी अगर पॉलिसी के वक्त दी गई जानकारी और असलियत में फर्क पाती है. तो पॉलिसी कैंसिल भी हो सकती है. इसलिए हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी मेडिकल हिस्ट्री शेयर करें. जिससे जरूरत पड़ने पर क्लेम आसानी से मंजूर हो.

    दस्तावेज और पॉलिसी शर्तें न पढ़ना

    कई लोग पॉलिसी खरीदते समय दस्तावेज और शर्तें ध्यान से नहीं पढ़ते. यही वजह होती है कि क्लेम के समय उन्हें पता चलता है कि कौन सी चीजें कवर हैं और कौन सी नहीं. पॉलिसी में शामिल और बाहर की गई सुविधाओं,  वेटिंग पीरियड,  प्रे-एक्जिस्टिंग कंडीशंस और क्लेम प्रोसेस को समझना जरूरी है. इससे न केवल परेशानी कम होती है. बल्कि आप अपने पैसे और समय की बचत भी कर सकते हैं. क्लेम के वक्त हर डॉक्यूमेंट तैयार और सही होना जरूरी है.

    प्रीमियम और पॉलिसी टेन्योर का ध्यान न रखना

    तीसरी गलती होती है प्रीमियम और पॉलिसी के टेन्योर पर ध्यान न देना. कई लोग सिर्फ सबसे कम प्रीमियम देखकर पॉलिसी खरीद लेते हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि कवर कम है या पॉलिसी जल्दी खत्म हो गई. पॉलिसी लेने से पहले यह जरूर देखें कि आपकी जरूरत के हिसाब से कवर काफी है और टेन्योर लंबा है. सही प्रीमियम और कवर चुनने से क्लेम आसानी से मिल सकता है. हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा सही से उठाना है तो फिर इन गलतियों से खुदको जरूर बचा के रखें.

    यह भी पढ़ें: कैसे मिलती है डॉली चायवाला की फ्रेंचाइजी, इसके लिए कितने पैसे करने होंगे खर्च?

    Click here to Read More
    Previous Article
    एनसीआरटीसी–आईआरसीटीसी की नई पहल, अब एक क्लिक में बुक होंगे ट्रेन और नमो भारत के टिकट
    Next Article
    कोहरे का रेलवे पर असर, कैंसिल की गईं 20 से ज्यादा ट्रेनें, देख लें पूरी लिस्ट

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment