Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    एनसीआरटीसी–आईआरसीटीसी की नई पहल, अब एक क्लिक में बुक होंगे ट्रेन और नमो भारत के टिकट

    3 days ago

    दिल्ली–एनसीआर में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने मिलकर निर्बाध टिकट बुकिंग सेवा की शुरुआत की है. इस डिजिटल इंटीग्रेशन के बाद अब भारतीय रेल और नमो भारत के यात्रियों के लिए एंड-टू-एंड यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक हो गई है.

    एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक सीधी टिकट बुकिंग

    नई व्यवस्था के तहत नमो भारत के यात्री अब एनसीआरटीसी के नमो भारत ऐप पर मौजूद आईआरसीटीसी आइकन पर क्लिक कर सीधे भारतीय रेल का टिकट बुक कर सकते हैं. वहीं आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप से दिल्ली को गंतव्य बनाकर ट्रेन टिकट लेने वाले यात्री अपनी बुकिंग डिटेल में जाकर एनसीआरटीसी आइकन के जरिए नमो भारत का टिकट भी आसानी से ले सकते हैं. इससे दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के बीच पूर्ण एंड-टू-एंड फंक्शनल इंटीग्रेशन संभव हुआ है.

    बार-बार जानकारी भरने से राहत

    यह एकीकृत टिकटिंग सिस्टम यात्रियों को सरल और सहज अनुभव देता है. अब अलग-अलग ऐप पर बार-बार व्यक्तिगत और यात्रा संबंधी जानकारी दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आईआरसीटीसी से ई-टिकट बुक करने के बाद पीएनआर कन्फर्मेशन पेज पर ही एनसीआरटीसी टिकट का विकल्प दिखाई देता है, जिसे ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकता है.

    वन इंडिया – वन टिकट की सोच को विस्तार

    एनसीआरटीसी और आईआरसीटीसी की यह पहल भारत सरकार की “वन इंडिया – वन टिकट” परिकल्पना के अनुरूप है. इसका उद्देश्य विभिन्न परिवहन माध्यमों को आपस में जोड़कर यात्रियों को एकीकृत, सुगम और समय बचाने वाला सफर उपलब्ध कराना है, ताकि यात्रा की योजना बनाना और उसे पूरा करना दोनों ही आसान हो सकें.

    मेरठ से दिल्ली और आगे की यात्रा हुई और आसान

    उदाहरण के तौर पर मेरठ से नमो भारत के जरिए दिल्ली आने वाला यात्री अब इसी सिस्टम से अपनी आगे की लंबी दूरी की भारतीय रेल यात्रा का टिकट भी पहले से बुक कर सकता है. आनंद विहार स्थित नमो भारत स्टेशन, जो सीधे आनंद विहार रेलवे स्टेशन से जुड़ा है, वहां पहुंचते ही यात्री बिना किसी अतिरिक्त झंझट के अपनी ट्रेन पकड़ सकता है.

    मेट्रो के साथ भी पहले से जुड़ा है सिस्टम

    गौरतलब है कि हाल ही में एनसीआरटीसी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ भी इसी तरह का इंटीग्रेशन किया है. इसके तहत यात्री एक-दूसरे के मोबाइल ऐप्स के माध्यम से नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे दिल्ली–एनसीआर में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है.

    इन सभी पहलों के जरिए एनसीआरटीसी दिल्ली–एनसीआर में एक एकीकृत, कुशल और यात्री-केंद्रित परिवहन तंत्र विकसित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. यह सिस्टम डिजिटल रूप से सक्षम होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है और यात्रियों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

    डिजिटल के साथ भौतिक एकीकरण पर भी फोकस

    डिजिटल इंटीग्रेशन के अलावा नमो भारत स्टेशनों पर भौतिक एकीकरण पर भी काम किया जा रहा है. इसका उद्देश्य भारतीय रेल, मेट्रो और बस टर्मिनलों के साथ आसान और सुविधाजनक इंटरचेंज सुनिश्चित करना है, ताकि यात्रियों का कुल यात्रा अनुभव और बेहतर बनाया जा सके.

    बताते चलें कि, फिलहाल 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का 55 किलोमीटर हिस्सा, न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक, संचालित है. आने वाले समय में जैसे-जैसे यह कॉरिडोर आगे बढ़ेगा, इस तरह के इंटीग्रेशन यातायात भीड़ कम करने, समय की बचत करने और सतत एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे.

    ये भी पढ़ें: इंडियन नेवी हाफ मैराथन के लिए क्या है मेट्रो की टाइमिंग, कितने बजे मिलेगी पहली ट्रेन?

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्या लाफ्टर शेफ 3 स्क्रिप्टेड है? अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने बताया सच
    Next Article
    हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त न करें ये 3 गलतियां, वरना क्लेम के समय हो सकती है बड़ी परेशानी

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment