Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कोहरे का रेलवे पर असर, कैंसिल की गईं 20 से ज्यादा ट्रेनें, देख लें पूरी लिस्ट

    3 days ago

    Train Cancelled News: देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और मौसम की वजह से उनकी यात्रा प्रभावित हो सकती है. इन दिनों सुबह के घने कोहरे ने रेलवे के संचालन को खासा प्रभावित किया है. कई ट्रेनें देर से चल रही हैं. जबकि कुछ को कैंसिल भी किया गया है. यात्रियों को स्टेशन पर लंबी लाइनें और ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वह कहीं जाने की प्लानिंग करने से पहले उस रूट की ट्रेनों का स्टेटस जरूर चेक कर लें. नहीं तो मुश्किल हो सकती है.

    कई ट्रेनें हैं लेट

    कई ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ ही ठंड के मौसम में कोहरे के चलते देश के कई रूटों पर कई ट्रेनें लेट चल रही हैं. देरी का समय आधे घंटे से लेकर 4 घंटे तक है. जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और उनकी देरी 4 से 6 घंटे तक हो सकती है. यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और सफर की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है. रेलवे प्रशासन ने कहा है कि लोग अपने यात्रा स्टेटस चेक करें और समय से स्टेशन पहुंचें. 

    कैंसिल की गईं ट्रेनें

    • ट्रेन नंबर 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 1 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.

    यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने पानी बिल माफी योजना की बढ़ाई तारीख, जानें कैसे उठा सकते हैं फायदा?

    • ट्रेन नंबर 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 2 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 1 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस 23 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 2 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 3 मार्च 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी.

    यह भी पढ़ें: कैसे मिलती है डॉली चायवाला की फ्रेंचाइजी, इसके लिए कितने पैसे करने होंगे खर्च?

    Click here to Read More
    Previous Article
    हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त न करें ये 3 गलतियां, वरना क्लेम के समय हो सकती है बड़ी परेशानी
    Next Article
    Delhi Metro New Route: दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन बनेगा ट्रिपल इंटरचेंज हब, जानें किन इलाकों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी?

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment