Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    गोविंदा का दावा- सलमान ने करवाई सर्जरी:पार्टनर शूट करने से पहले कहा था- चेहरा उतर गया, बाल कम हैं, फिर सलमान ने बदला लुक

    6 days ago

    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने ही सलमान खान को अपना लुक और फिजिकल अपीयरेंस बदलने का सुझाव दिया था। गोविंदा ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि पार्टनर फिल्म की शुरुआत से पहले उन्होंने सलमान को बॉडी और बालों पर काम करने की सलाह दी थी, जिसके बाद सलमान ने सर्जरी कराई और खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म किया। गोविंदा बोले- थोड़ा चेहरा उतर गया है, बॉडी तैयार कर लीजिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, “मैंने सलमान से कहा था कि तुम्हें यह और यह करना है। थोड़ा सा चेहरा उतर गया है, थोड़ी बॉडी तैयार कर लीजिए। आपके बाल भी थोड़े कम लग रहे हैं, तो आपको कुछ करना चाहिए।” गोविंदा के मुताबिक, उन्होंने यह बात एक-दो ड्रिंक लेने के बाद कही थी। दावा- सलाह के बाद सलमान ने कराई थी सर्जरी गोविंदा ने दावा किया कि उनकी बात सुनने के बाद सलमान खान ने इसे गंभीरता से लिया। गोविंदा ने कहा, “सलमान गया और उसने सर्जरी कराई, फिर एक्सरसाइज शुरू की। पार्टनर के बाद आप सलमान को देखिए, वह पहले जैसा नहीं था। हमने कोशिश की थी कि उसकी पर्सनैलिटी को पूरी तरह बदल दें और हम इसमें कामयाब रहे।” सलमान बोले- गोविंदा के साथ काम करने से डर लगता था सलमान खान ने एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा के साथ काम करने के अनुभव पर बात की थी। सलमान ने बताया था कि उन्हें गोविंदा के साथ स्क्रीन शेयर करने में डर लगता था। सलमान ने कहा था, “एक फिल्म में कोई कितनी कॉमेडी कर सकता है? अपनी जिंदगी के शुरुआती 17 सालों में मुझे गोविंदा के साथ काम करने से डर लगता था कि कहीं वह अपनी कॉमेडी से मुझ पर भारी न पड़ जाएं।” राजनीति से लौटकर संघर्ष कर रहे थे गोविंदा 90 के दशक में गोविंदा बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार थे, लेकिन साल 2000 के आते-आते उनका स्टारडम कम होने लगा था। इस दौरान गोविंदा ने राजनीति में एंट्री की और करीब 3 साल तक फिल्मों से दूर रहे। जब उन्होंने वापसी की, तो इंडस्ट्री का मिजाज बदल चुका था। साल 2007 में आई डेविड धवन की फिल्म 'पार्टनर' ने गोविंदा को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    7 मिलियन फॉलोअर, फैन से प्यार और फिर अकेलापन:UK07 राइडर ने शादी के बाद पैरेंट्स को छोड़ा, अब पत्नी भी साथ नहीं, बोले- सब मौत के जिम्मेदार
    Next Article
    शादी के रिसेप्शन में साथ पहुंचे विजय और त्रिशा:एक्टर की पत्नी संगीता की तलाक की याचिका के बाद दोनों पहली बार साथ नजर आए

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment