Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Famous Red Light Area In The World: थाईलैंड से भी शानदार हैं इन पांच जगहों की रेड लाइट स्ट्रीट, घूमने का मन है तो आज ही बना लें प्लान

    1 week ago

    Red Light Districts Better Than Thailand: दुनिया भर में कुछ इलाके ऐसे हैं जो अपनी नाइटलाइफ, मनोरंजन कल्चर और अलग पहचान के लिए मशहूर हैं. ये जगहें सिर्फ अपने पुराने इतिहास के कारण ही नहीं, बल्कि पॉप कल्चर, संगीत और शहरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. अगर आप दुनिया की अनोखी नाइट स्ट्रीट्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो थाईलैंड के अलावा इन पांच जगहों को भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

    रीपरबान, जर्मनी

    हैम्बर्ग के एल्बे नदी किनारे बसा रीपरबान कभी रस्सी बनाने वाले कारीगरों का इलाका था, लेकिन समय के साथ यह नाविकों और पर्यटकों के मनोरंजन का केंद्र बन गया. 1960 के दशक में यह इलाका पॉप संस्कृति का गढ़ बन गया, जहां द बीटल्स जैसे मशहूर बैंड ने अपने करियर की शुरुआत की. आज यह जगह म्यूजिक क्लब, थिएटर और नाइटलाइफ के लिए जानी जाती है.

    विला मिमोसा, रियो डी जनेरियो

    ब्राजील के रियो डी जनेरियो के उत्तरी हिस्से में स्थित विला मिमोसा स्थानीय नाइटलाइफ का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यह इलाका अपनी अलग शहरी कल्चर भीड़भाड़ वाले माहौल के लिए चर्चित है.यहां रोजाना हजारों लोग आते हैं और आसपास का इलाका छोटे बार, गेम हॉल और दुकानों से घिरा हुआ है.

    पिगाल, पेरिस

    मोंटमार्ट्रे पहाड़ी के नीचे बसा पिगाल पेरिस की नाइटलाइफ का सिंबल माना जाता है. कभी बोहेमियन दौर का केंद्र रहा यह इलाका कलाकारों, संगीतकारों और रंगीन पोस्टरों के लिए मशहूर था. आज भी यहां कई कैफे, कॉन्सर्ट हॉल और मनोरंजन स्थल मौजूद हैं, जो इसे पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाते हैं. आप फ्रांस के विजिट के दौरान यहां के नाइट कल्चर को इंज्वाय कर सकते हैं. 

    काबुकिचो, टोक्यो

    टोक्यो के शिंजुकु इलाके में स्थित काबुकिचो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विकसित हुआ. इसे अक्सर एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है. यहां ढेरों रेस्टोरेंट, कराओके बार, नाइट क्लब और रोशनी से जगमगाती गलियां हैं. यह इलाका पारंपरिक और आधुनिक शहरी संस्कृति का अनोखा मेल पेश करता है. अगर आप जापान जाते हैं, तो इस जगह को विजिट कर सकते हैं. 

    जोना नॉर्ते, मैक्सिको

    तिजुआना का जोना नॉर्ते पर्यटक क्षेत्र के पास स्थित है. यह इलाका अपनी खुली नाइटलाइफ और चहल-पहल के लिए जाना जाता है.यहां का माहौल जीवंत रहता है और आसपास कई बार, क्लब और स्थानीय बाजार मौजूद हैं. आप यहां के नाइट लाइफ का लुफ्त उठा सकते हैं, जो आपके लिए यादगार पल हो सकते हैं. 

    अगर आप दुनिया की अलग-अलग नाइट स्ट्रीट्स का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ये जगहें थाईलैंड की मशहूर गलियों से कम नहीं हैं. हालांकि यात्रा से पहले स्थानीय नियमों और सुरक्षा पहलुओं की जानकारी जरूर रखें, ताकि आपका ट्रिप यादगार और सुरक्षित रहे. 

    इसे भी पढ़ें- Holi 2026 Special: इस बार रंगों के त्योहार को बनाएं यादगार, इन शहरों में लें होली का दोगुना मजा

    Click here to Read More
    Previous Article
    Crude Oil Price: ईरान पर इजरायल के हमलों के बीच लगातार तीसरे दिन तेल में लगी आग, बढ़ा महंगाई का खतरा
    Next Article
    होली की महारात्रि और चंद्र ग्रहण का दिव्य महासंयोग: हरिद्वार में संतों का संगम

    Related लाइफस्टाइल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment