Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    क्या लाफ्टर शेफ 3 स्क्रिप्टेड है? अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने बताया सच

    3 days ago

    सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक रियलिटी शोज हमेशा लोगों की बातों में रहते हैं. कभी कंटेस्टेंट्स की मस्ती वायरल होती है कभी लड़ाइयां चर्चा बटोर लेती हैं और कभी शो के असली या नकली होने पर बहस छिड़ जाती है. ऐसे में जब कोई फेवरेट चेहरा दोबारा किसी शो में एंट्री करता है तो फैंस की एक्साइटमेंट अपने आप डबल हो जाती है. इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को लेकर बना हुआ है.

    लाफ्टर शेफ्स में फिर दिखेगी अंकिता–विक्की की जोड़ी
    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक बार फिर लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में वापसी कर रहे हैं वो भी कुछ और OG कंटेस्टेंट्स के साथ. हाल ही में दिए गए ईटाइम्स के एक इंटरव्यू में दोनों ने शो से जुड़ी यादें अपने इमोशंस और पर्दे के पीछे की बातें खुलकर शेयर कीं. बातचीत के दौरान उन्होंने उन ट्रोल्स पर भी जवाब दिया जो शो को स्क्रिप्टेड बताते रहते हैं.

    'एक प्रतिशत भी स्क्रिप्टेड नहीं है शो'
    शो के स्क्रिप्टेड होने के आरोपों पर अंकिता लोखंडे ने बिल्कुल साफ शब्दों में कहा कि लाफ्टर शेफ्स का एक प्रतिशत भी स्क्रिप्टेड नहीं है. उन्होंने कहा कि ट्रोल करना कुछ लोगों की आदत होती है और ऐसे लोगों को इग्नोर करना ही बेहतर है. अंकिता ने मजेदार तरीके से समझाया कि अगर सब कुछ पहले से तय होता तो खाना कभी जला हुआ या खराब नहीं होता लेकिन शो में ऐसा कई बार हुआ है जो इस बात का सबूत है कि सब कुछ रियल है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    शुरुआती एपिसोड्स में भावुक थीं अंकिता
    इस सीजन की शुरुआत में अंकिता और विक्की शो का हिस्सा नहीं थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अब तक के एपिसोड्स देखे तो अंकिता ने दिल से जवाब दिया. उन्होंने बताया कि उस समय वो काफी इमोशनल थीं बार-बार रोती रहती थीं इसलिए शो देखने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाईं. वहीं विक्की जैन ने सेट के माहौल को लेकर कहा कि वहां काम जैसा फील ही नहीं होता बल्कि ऐसा लगता है जैसे दोस्त मिलकर मस्ती कर रहे हों और समय का पता ही नहीं चलता.

    टीम कॉन्सेप्ट खत्म, शो में आया बड़ा ट्विस्ट
    लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में मिड-सीजन एक बड़ा ट्विस्ट भी देखने को मिला जब मेकर्स ने अचानक टीम कॉन्सेप्ट को खत्म कर दिया. गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी, विवियन डिसेना और ईशा सिंह के शो छोड़ने के बाद ये फैसला लिया गया. बताया गया कि सभी कलाकार अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से बाहर हुए है. लेकिन इसी के साथ सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की वापसी ने शो में फिर से जान डाल दी है. हंसी, मस्ती और फुल एंटरटेनमेंट के साथ लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 एक बार फिर लोगों को खूब एंटरटेन करने के लिए तैयार है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में है 'नागिन', जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए लिया फैसला
    Next Article
    एनसीआरटीसी–आईआरसीटीसी की नई पहल, अब एक क्लिक में बुक होंगे ट्रेन और नमो भारत के टिकट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment