Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    एक्टर रणदीप हुड्‌डा पिता बने:पत्नी लिन ने बेटी को जन्म दिया, हरियाणवी में लिखा- दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई

    4 days ago

    हरियाणा के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया। रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रणदीप के पिता रणवीर हुड्‌डा का भी आज ही जन्मदिन है। रणदीप ने अपने पिता और बेटी की फोटो शेयर करते हुए हरियाणवी में लिखा, "दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई।" इसके बाद रणदीप ने इंग्लिश में लिखा, "पापा आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके लिए मेरा सम्मान और भी गहरा हो गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक छोटी लड़की और जीवनभर का प्यार।" रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। रणदीप ने पिता-बेटी की तस्वीर शेयर की… एक दिन पहले बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कीं एक दिन पहले रणदीप हुड्‌डा की पत्नी लिन लैशराम ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की थीं। लिन ने लिखा- कैमरे के सामने काम करते हुए सालों तक अपने शरीर को लेकर कई तरह की असुरक्षाएं महसूस होती थीं। कभी बहुत पतली, कभी बहुत मोटी या कभी किसी और वजह से, लेकिन अब प्रेग्नेंसी के दौरान अपने शरीर का यह बदलाव सबसे खूबसूरत लग रहा है। आज वह अपने शरीर की आलोचना नहीं करतीं, बल्कि इस बदलाव के लिए आभारी हैं। एक्टर रणदीप हुड्‌डा के बारे में जानिए.... ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व अभिनेत्री लिन लैशराम ने एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाबी सिंगर जस्सी बोले- डेरे चिट्‌टे से खतरनाक:माइंडवॉश करते हैं; मैं कब्रों-मजारों पर नहीं गाता, लुधियाना में ₹35 लाख का ऑफर ठुकराया
    Next Article
    शादी के बाद इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना:सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट किया; बोलीं- ऐसा प्यार ढूंढो जो आपको आजाद कर दे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment