Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Delhi Metro On Holi: होली के दिन बदला दिल्ली मेट्रो का शेड्यूल, जान लें नई टाइमिंग

    1 week ago

    Holi Delhi Metro Timings: कल यानी 4 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी और राजधानी दिल्ली भी रंगों में डूबी नजर आएगी. त्योहार के इस माहौल के बीच अगर आप बाहर निकलने की सोच रहे हैं. तो मेट्रो की टाइमिंग जरूर जान लें. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने होली के मौके पर मेट्रो सेवाओं में टेंपररी बदलाव की जानकारी दी है. 

    हर साल की तरह इस बार भी सुबह के समय ट्रेनों का संचालन नहीं होगा. ऐसे में जो लोग ऑफिस, एयरपोर्ट या किसी जरूरी काम से निकलने वाले हैं. उन्हें पहले से प्लान बनाना होगा. चलिए आपको बताते हैं कि 4 मार्च को मेट्रो कितने बजे से चलेगी. जिससे आपको न हो कई दिक्कत. 

    दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी मेट्रो

    हर साल होली के दिन दिल्ली मेट्रो अपने नियमित समय से नहीं चलती और इस साल भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक 4 मार्च 2026 को सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सर्विस बंद रहेगी. इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है. मतलब सुबह के समय किसी भी रूट पर ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी. 

    दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी और फिर नार्मल टाइम टेबल के तहत रात तक चलती रहेंगी. आपको बता दें शेड्यूल में यह बदलाव सिर्फ होली के दिन लागू रहेगा. 5 मार्च से मेट्रो फिर अपने नियमित समय पर चलने लगेगी. इसलिए अगर आपको 4 मार्च की सुबह कहीं पहुंचना है. तो मेट्रो के बजाय दूसरा तरीका खोजना होगा. 

    यह भी पढ़ें:आपकी सैलरी के हिसाब से कम से कम कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड, देखें कैलकुलेशन

    क्यों लिया गया यह फैसला?

    होली के दिन सुबह सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा भीड़ रहती है. रंग खेलते समय कई बार अव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी सामने आती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो प्रशासन ने सुबह की सेवाएं स्थगित करने का फैसला किया है. इससे स्टेशनों और ट्रेनों में ज्यादा भीड़ से बचाव होता है और सफाई व्यवस्था भी बेहतर तरीके से संभाली जा सकती है. 

    यह भी पढ़ें: होली 2026 पर बाजार से नकली मावा तो नहीं ला रहे आप? ऐसे कर सकते हैं चेक

    यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे 4 मार्च की सुबह बस, ऑटो, कैब या निजी वाहन का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही यात्रा से पहले डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपडेट जरूर देख लें. जिससे आखिरी वक्त पर कोई असुविधा न हो और होली का मजा किरकिरा न हो.

    यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?

    Click here to Read More
    Previous Article
    आते ही खर्च हो जाती है सैलरी तो बनाएं 50-30-20 वाला बजट रूल, रुकने लगेगा पैसा
    Next Article
    आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment