Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बेटी को लेने स्कूल पहुंचे मनोज तिवारी, कहा- पिता होना सौभाग्य की बात

    1 week ago

    भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और नेता मनोज तिवारी फिल्मों और राजनीती के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो अपनी बेटी को लेने स्कूल पहुंचे नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जो फैंस का काफी पसंद आ रहा है.

    मनोज तिवारी ने शेयर किया वीडियो
    मनोज तिवारी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी बेटी सानविका को स्कूल से लाते हुए नजर आ रहें हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पिता होना भाग्य है और बेटी का पिता होना सौभाग्य.. आज समय निकालकर बेटी को स्कूल से घर लाया.' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

    बता दें, मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं और वो तीन बेटियों के पिती हैं. सानविका उनकी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी की बेटी हैं. मनोज तिवारी ने अपनी सबसे छोटी बेटी को 'मन्नू' कहकर भी बुलाते हैं. मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी. लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी से एक बेटी रीति तिवारी हैं.  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

    वहीं तलाक के दस साल बाद एक्टर ने सुरभि तिवारी से शादी की थी. शादी के बाद दोनों दो बेटियों के पेरेंट्स बने हैं और एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार है. जो इंडस्ट्री को कई हिट गाने और ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. इन दिनों वो राजनीति में अपनी किस्मत चमका रहे हैं. वो बीजेपी सांसद हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
    Next Article
    Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment