Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Border 2 BO Day 10 Worldwide: ‘बॉर्डर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 10वें दिन 'फाइटर'- 'उरी' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात, जानें- कलेक्शन

    3 days ago

    सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे वीकेंड में भी देश ही नहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. इसी के साथ इस फिल्म ने ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ और विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, बॉर्डर 2 के दूसरे रविवार के शुरुआती अनुमान आ गए हैं, और अब यह फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये के कलेक्शन की ओर तेज़ी से बढ़ रही है.

    बॉर्डर 2’ ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन?
    ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी तहलका दिया है. वहीं रिलीज के10 दिनों में इस वॉर ड्रामा ने वर्ल्डवाइड भी तगड़ा कलेक्शन कर डाला. है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने 10 दिनों में 370 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं दूसरे हफ्ते तक, बॉर्डर 2 के दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

    बॉर्डर 2’ ने भारत में कितनी की कमाई?
    सैकनिल्क की रिपोर्ट के  मुताबिक, अपने 10वें दिन, यानी दूसरे रविवार को, बॉर्डर 2 ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए हैं. बॉर्डर 2 ने अपना पहला हफ्ता 224 करोड़ रुपये के साथ खत्म किया था. वहीं दूसरे वीकेंड में, अनुराग सिंह की फिल्म ने शुक्रवार को 10.75 करोड़ रुपये, शनिवार को 17.75 करोड़ रुपये और रविवार को 22.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे 10 दिनों का नेट कलेक्शन 275.25 करोड़ रुपये हो गया है.  ऑक्यूपेंसी की बात करें तो, रविवार को फिल्म में औसतन 36.64% दर्शक थे, जिसमें मॉर्निंग शो में 18.28%, दोपहर के शो में 49.31%, शाम के शो में 52.61% और रात के शो में 26.34% दर्शक थे.

    बॉर्डर 2’ वर्ल्डवाइड 'फाइटर'-'उरी' को दी मात
    सनी देओल और उनकी पलटन रिकॉर्ड तोड़ने में लगी हुई है, और अपनी कमाई से नए बेंचमार्क सेट करती जा रही है. रिलीज के 10 दिनों में, बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड ऋतिक रोशन की  फाइटर (344-358 करोड़ रुपये) और विक्की कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (342 करोड़ रुपये) की लाइफटाइम कमाई को पार कर लिया है.

    बॉर्डर 2 के बारे में
    बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का स्टैंडअलोन सीक्वल है. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान के बसंतर युद्ध की कहानी बताती है. फिल्म में सोनम बाजवा, मेधा राणा, अन्या सिंह और मोना सिंह भी फीमेल लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भूषण कुमार ने जेपी दत्ता और निधि दत्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    आमिर खान का दस साल पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सनी देओल, 'बॉर्डर 2' समेत जानें टॉप 10 फिल्मों का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन
    Next Article
    Border 2 BO Day 10: ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे संडे को हिला डाला बॉक्स ऑफिस, कर डाली छप्परफाड़ कमाई, तोड़ा 'कल्कि2898 एडी' से 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment