Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    आमिर खान का दस साल पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सनी देओल, 'बॉर्डर 2' समेत जानें टॉप 10 फिल्मों का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन

    3 days ago

    सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' लगातार दूसरे वीकेंड में भी जोरदार कलेक्शन कर रही है. हालांकि 'मर्दानी 3' की रिलीज के बाद से फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा फर्क आया है. दो फिल्मों के बीच पब्लिक थोड़ी बंट सी गई है. लेकिन 'बॉर्डर 2' को इमोशंस, वॉर ड्रामा और डिफेंस जैसे टॉपिक पर फिल्म बनाने का फायदा मिल रहा है. ऐसे में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं, लेकिन फिर भी सनी देओल की ये फिल्म आमिर खान की 10 साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.

    300 करोड़ में शामिल नहीं हो पाई 'बॉर्डर 2'
    हालांकि उम्मीदें थीं कि रिलीज के 10वें दिन तक 'बॉर्डर 2' अपना कुल कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंचा देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, सैकनिक के मुताबिक फिल्म की 10वें दिन 22.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसे मिलाकर कुल 275.25 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाए. फिल्म को 300 करोड़ी बनने के लिए 25 करोड़ का कलेक्शन और करने की जरूरत है

     दूसरे वीकेंड हाईएस्ट कलेक्शन करने वाली  टॉप 10 फिल्में (ये आंकड़े कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार बताए गए हैं)

    • धुरंधर: 146.60 करोड़
    • छावां: 140.72 करोड़
    • पुष्पा 2: 128 करोड़
    • स्त्री 2: 93.85 करोड़
    • गदर 2: 90.47 करोड़
    • एनिमल: 87.56 करोड़
    • जवान: 82.46 करोड़
    • बाहुबली2: 80.75 करोड़
    • सैयारा: 74.5 करोड़
    • दंगल: 71.12 करोड़

    आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'बॉर्डर 2'
    कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो 'बॉर्डर 2' आमिर खान की 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. आमिर खान की 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म 'दंगल' को पछाड़ने के लिए कम से कम 71.12 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की जरूरत थी. यह टार्गेट 10 करोड़ से ज़्यादा के अंतर से हासिल नहीं हो पाएगा. पिछले साल रिलीज हुई 'छावां' और 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते अच्छा- खासा कलेक्शन कर लिया था. इन दोनों ही फिल्मों से उम्मीद से ज्यादा ही कमाई कर ली थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्रिकेट में कैच आउट होने के क्या हैं नियम! फील्डर कैच पकड़ने के बाद गेंद को हवा में क्यों उछालते हैं? जानिए
    Next Article
    Border 2 BO Day 10 Worldwide: ‘बॉर्डर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 10वें दिन 'फाइटर'- 'उरी' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात, जानें- कलेक्शन

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment