Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Border 2 BO Day 10: ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे संडे को हिला डाला बॉक्स ऑफिस, कर डाली छप्परफाड़ कमाई, तोड़ा 'कल्कि2898 एडी' से 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

    3 days ago

    सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी और फिर धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के साथ इसके पहले हफ्ते में उतार-चढ़ाव देखा गया लेकिन ये इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इसने गदर मचा दिया है और शानदार कलेक्शन किया है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को कितनी कमाई की है?

    ‘बॉर्डर 2’ ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
    अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में पहले हफ्ते में उतार चढ़ाव देखा गया था लेकिन उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर जबरदस्त तेजी दिखाई और शानदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 30 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ की कमाई की थी और इसने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए. वहीं 8वें दिन इस फिल्म ने 10.75 करोड़ कमाए. इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 9वें दिन 65.12 फीसदी की तेजी दिखाई और 17.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.

    • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
    • इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने 10 दिनों में 275.25 करोड़ रुपये हो गया है.

    ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा कल्कि 2898 एडी सहित इन फिल्मों का रिकॉर्ड
    ‘बॉर्डर 2’ ने रलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को ना केवल कमाई में तेजी दिखाई बल्कि कई बड़ी फिल्मों के रिकर्ड भी तोड़ दिए और ये दूसरे संडे 17वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने कल्कि 2898 एडी के 22.5 करोड़, टाइगर जिंदा है के 22.23 करोड़, तानाजी द अनसंग वॉरियर के 22.02 करोड़, पीके के 21.85 करोड़, आरआरआर के 20.5 करोड़, पदमावत के 20 करोड़ और कबीर सिंह के 17.84 करोड़ के दूसरे संडे की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

    बॉर्डर 2 के बारे में
    बॉर्डर 2, 1997 की इसी नाम की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है. इसे टी-सीरीज़ और जे पी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. बॉर्डर 2 में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, प्रणव वशिष्ठ और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं. 

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Border 2 BO Day 10 Worldwide: ‘बॉर्डर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 10वें दिन 'फाइटर'- 'उरी' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात, जानें- कलेक्शन
    Next Article
    विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को बताया गलत

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment