Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Birthday Speical: सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया 'निरहुआ' को भोजपुरी का सुपरस्टार

    2 days ago

    भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है. आज भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका नाम हर कोई जानता है और उनके गाने और फिल्में करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हैं. शुरुआत में वह एक छोटे गायक थे. उनका पहला हिट म्यूजिक एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ. इसी एल्बम ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई और आगे चलकर वह फिल्मों में भी कदम रखने में सफल हुए. 

    दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ था. उनका परिवार खेती करता था और आर्थिक हालात अच्छे नहीं थे. रोजी-रोटी के लिए उनके पिता उन्हें और उनके छोटे भाई प्रवेश को लेकर कोलकाता चले गए. वहां वे दिहाड़ी मजदूरी करने लगे. वहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बीकॉम की डिग्री हासिल की.

    2003 में रिलीज हुआ पहला एल्बम
    निरहुआ ने बचपन से ही गायिकी में रुचि दिखाई. उनके परिवार में पहले से ही बिरहा गायन की परंपरा थी. उनके चचेरे भाई भी गायिकी में माहिर थे. निरहुआ ने शुरुआत स्टेज शोज से की और धीरे-धीरे उन्हें गाने के ऑफर मिलने लगे. 2003 में उनका पहला एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' रिलीज हुआ, जो हिट साबित हुआ. इस एल्बम की सफलता ने उनके लिए रास्ते खोल दिए और लोगों ने उन्हें इस नाम से पहचानना शुरू कर दिया.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

    फिल्मों से बने भोजपुरी के सुपरस्टार
    सिंगिंग में सफलता मिलने के बाद निरहुआ ने 2006 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म 'हमको ऐसा वैसा न समझो' थी, इसके बाद 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' आई, जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई. 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इसके बाद से निरहुआ लगातार हिट फिल्मों का हिस्सा बने. उन्होंने 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ चलल लंदन', और 'निरहुआ चलल ससुराल' जैसी फिल्में कीं, जो दर्शकों के बीच सुपरहिट रहीं.

    निरहुआ सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे. उन्होंने 2012 में 'बिग बॉस सीजन 6' में हिस्सा लिया और अपनी पर्सनैलिटी से दर्शकों को इंप्रेस किया. इसके अलावा, उन्होंने देशभक्ति फिल्मों जैसे 'पटना से पाकिस्तान' और 'बॉर्डर' में भी काम किया, जो भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं.

    कई अवॉर्ड्स किए अपने नाम
    निरहुआ ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर भोजपुरी फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए. यूपी सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से भी नवाजा. आज निरहुआ करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां हैं. वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं. राजनीति में भी निरहुआ सक्रिय हैं और जनता की आवाज उठाने में पीछे नहीं हटते.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Anupama Written Update: अनुपमा ने दिखाई रजनी को उसकी औकात, पराग का घर हुआ नीलाम, वसुंधरा की बिगड़ी हालत!
    Next Article
    Sunday Box Office:'बॉर्डर 2' के साथ 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया खूब दम, जानें संडे को 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment