Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Anupama Written Update: अनुपमा ने दिखाई रजनी को उसकी औकात, पराग का घर हुआ नीलाम, वसुंधरा की बिगड़ी हालत!

    2 days ago

    रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में अब तक आपने देखा कि रजनी की सच्चाई सामने लाने के लिए अनुपमा ने नया प्लान बनाया है. दरअसल, रजनी ने अनुपमा को जलाकर मारने की कोशिश की थी. अनुपमा ने भी इसी का फायदा उठाया और भूत बनकर रजनी को डराने लगी.

    डर के मारे रजनी ने सारी सच्चाई अनुपमा के सामने उगल दी है. लेकिन, रजनी अगले दिन फिर से चॉल पहुंच जाती है. उसके साथ बिल्डर्स भी होते हैं. रजनी को इस दौरान पता नहीं होता है कि अनुपमा जिंदा है. वो चॉल को गिराने और अपने प्रोजेक्ट को शुरू करने का काम स्टॉर्ट करती है.

    रजनी नहीं मानती अपनी गलती

    उसके लिए सबसे पहले वो पूजा करने जाती है. इसी बीच चॉल के लोग उसे डराते हैं. रजनी के ऊपर एक सफेद कपड़ा आकर गिरता है, उसके बाद अनुपमा वहां पहुंच जाती है. रजनी को अनुपमा सारी बातें बताती है, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं होती है. वो कहती है कि अनुपमा सबको बेवकूफ बना रही है.

    साथ ही रजनी ये भी कहती है कि अनुपमा मुझे फंसाना चाहती है. उसकी हरकतों से परेशान होकर अनुपमा वीडियो दिखाती है. रजनी डर जाती है, वो अनुपमा से माफी मांगने लगती है. वरुण और प्रेऱणा से भी रजनी कहती है कि अनुपमा को समझाओ. लेकिन, उसके बच्चे भी उससे किनारा कर लेते हैं.

    अनुपमा से माफी मांगेगी रजनी

    रजनी अपना गुनाह कुबूल करती है. इसी बीच सरिता ताई कहती है कि अनुपमा तू अपना सामान लेकर चॉल में वापस लौट आ. अनुपमा रोने लगती है. रजनी डर के मारे सारी सच्चाई बताती है और अपनी गलती मानकर अनुपमा से माफी मांगती है. वो अनुपमा को कहती है कि उसे गले लगा ले.

    लेकिन, अनुपमा कहती है कि जिसने एक बार गले लगाने पर धोखा दिया हो, उसे दोबारा गले नहीं लगाते. दूसरी तरफ पराग कोठारी अपना घर खाली कर रहा होता है. सभी लोग रो रहे होते हैं. इसी बीच प्रेम वहां पहुंचता है और कहता है रुक जाइए. आपको बता दें अपकमिंग एपिसोड में पराग कोठारी के घर को भी अनुपमा बचा लेगी. उसके बाद कोठारी मेंशन में परी का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा.

    ये भी पढ़ें:-Border 2 BO Day 10 Worldwide: ‘बॉर्डर 2’ का दुनियाभर में भौकाल, 10वें दिन 'फाइटर'- 'उरी' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात, जानें- कलेक्शन

    Click here to Read More
    Previous Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahi Thi: विरानी इंडस्ट्री पर मंडराया नीलामी का खतरा, तुलसी बनेगी मिहिर के लिए फरिश्ता
    Next Article
    Birthday Speical: सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया 'निरहुआ' को भोजपुरी का सुपरस्टार

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment