Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Sunday Box Office:'बॉर्डर 2' के साथ 'मर्दानी 3' ने भी दिखाया खूब दम, जानें संडे को 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल

    2 days ago

    सिनेमाघरों में इन दिनों इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. इनमें सनी देओल की बॉर्डर 2 दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी धमाल मचा रही है और सभी फिल्मों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं रानी मुखर्जी की लेटेस्ट रिलीज 'मर्दानी 3' भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. ऐसे में जानते हैं द राजा साब सहित बाकी फिल्मों ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है?

    'बॉर्डर 2' ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
    सनी देओल की 'बॉर्डर 2' गणतंत्र दिवस के हफ्ते में रिलीज़ हुई थी. पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल काटने के बाद अब ये दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और ये जबरदस्त कमाई भी कर रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'बॉर्डर 2' ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 8वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ और 9वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई की. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के 10वें दिन 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ 'बॉर्डर 2' की 10 दिनों की कुल कमाई अब 275.25 करोड़ रुपये हो गई है.

    मर्दानी 3 ने संडे को कितनी की कमाई?
    रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है और इसमें जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में हैं. मर्दानी 3 को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और संडे को इसकी कमाई में काफी तेजी भी देखी गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने 4 करोड़ से खाता खोला था. इसके बाद इसने 6.25 करोड़ कमाए. और सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक मर्दानी 3 की तीसरे दिन यानी संडे की कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही. इसी के साथ इस फिल्म ने 3 दिनों में 17.5 करोड़ कमा लिए हैं.

    'द राजा साब' ने चौथे संडे कितनी की कमाई?
    प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को अब बॉक्स ऑफिस पर बहुत मुश्किल हो रही है. 24वें दिन यानी चौथे संडे को इस फिल्म ने सिर्फ 30 लाख रुपये कमाए और इससे पता चलता है कि फिल्म अब कितनी धीमी हो गई है.  सैकनिल्क वेबसाइट के नंबर्स भी यही ट्रेंड दिखाते हैं और ऐसा लगता है कि फिल्म का रन लगभग खत्म होने वाला है.

    मना शंकरा वर प्रसाद गारू ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
    चिरंजीवी स्टारर फैमिली ड्रामा मना शंकरा वर प्रसाद गारू की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस धमाकेदार रही है. ये फिल्म पहले ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है वहीं रिलीज के तीसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो मना शंकरा वर प्रसाद गारू ने अपने 11 दिनों के एक्सटेंडेड फर्स्ट वीक में 179.15 करोड़ कमाए थे.

    इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 22.8 करोड़ रुपये रही. इसके बाद 19वें दिन फिल्म ने 1.1 करोड़ और 20वें दिन 1.6 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मना शंकरा वर प्रसाद गारू ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे संडे को 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी कुल कमाई अब 207.15 करोड़ रुपये हो चुका है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Birthday Speical: सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया 'निरहुआ' को भोजपुरी का सुपरस्टार
    Next Article
    इनकम टैक्स में गड़बड़ी पर अब नहीं होगी जेल, सरकार ने बदल दिया है ये नियम

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment