Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन:पहली बार मेजबान टीम ने खिताब जीता, फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार

    4 days ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने रविवार को अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। यह पहला मौका है जब मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। यह भी पहली बार है कि किसी टीम ने खिताब बचाया है। यह भारत का तीसरा टी20 खिताब (2007, 2024, 2026) भी है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मैच का स्कोरबोर्ड टीम इंडिया के सेलिब्रेशन की 5 तस्वीरें बेस्ट प्लेयर्स बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। भारत की जीत भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से कप्तानों की बात सूर्यकुमार बोले- अहमदाबाद में ट्रॉफी जीतना खास अहसास भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘यह पल समझने में थोड़ा समय लगेगा। बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह लंबा सफर रहा है। 2024 के बाद BCCI और उस समय के सचिव जय शाह ने मुझ पर भरोसा जताया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी जीतना खास एहसास है।’ मिचेल सैंटनर बोले- भारत ने घर में बेहतर खेला न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा- ‘हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि टीम यहां तक पहुंची। पूरे टूर्नामेंट में कई चुनौतियां आईं, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने अच्छा खेल दिखाया, मगर फाइनल में भारत ने बेहतर खेला। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का दबाव होता है, इसलिए भारत और सूर्यकुमार यादव की टीम को इसका श्रेय जाता है।’ टूर्नामेंट डीटेल मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का ब्रीफ डिस्क्रिप्शन टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन भारत के 6 और श्रीलंका के 2 शहरों में खेला गया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रुप से की है। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित किया गया। वर्ल्ड कप से जुड़ी 2 कंट्रोवर्सी 1. बांग्लादेश का भारत में खेलने से इंकार, बाहर हुआ तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के विरोध में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इंकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेशी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। 2. पाकिस्तान ने भारत से मैच का बॉयकाट, फिर माना बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के विरोध ने पाकिस्तानी सरकार ने भारत से मैच का बॉयकाट करने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका की सरकार के हस्ताक्षेप के बाद मैच खेलने के लिए राजी हुआ। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को 16.3 करोड़ व्यूज मिले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच:लगातार चौथे ICC फाइनल में एंट्री, 2 टाइटल जीते; टी-20 टीमों में सबसे सफल
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप की क्लोजिंग सेरेमनी:रिकी मार्टिन की 28 साल बाद इंडिया में परफॉर्मेंस, आले-आले पर झूमा स्टेडियम; सुखबीर-फाल्गुनी के गानों पर नाचे फैंस

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment