Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Box Office: तूफान बनी साउथ की ये मामूली बजट में बनी फिल्म, 11 दिनों में कमा डाला 300 फीसदी से ज्यादा मुनाफा

    1 week ago

     सिनेमाघरों में जहां द केरल स्टोरी दबदबा बनाए हुए है तो वहीं इस फिल्म को साउथ की एक बिना बड़े स्टार कास्ट वाली फिल्म बराबर की टक्कर दे रही है. दरअसल हम बात कर रहे हैं राधिका सरथकुमार स्टारर थाई किझावी की. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस रिलीज के बाद से बवाल काट रही है और ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बना रही है कि हर कोई हैरान रह गया है. जानते हैं इस फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कितने नोट छापे हैं?

    थाई किझावी ने 11वें दिन कितनी की कमाई?
    अपने दूसरे सोमवार को थाई किझावी ने कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक 2.5 करोड़ रुपये और कमाए. वहीं आंकड़ों के मुताबिक शिवकुमार मुरुगेसन के डायरेक्शन में बनी इस तमिल कॉमेडी ड्रामा ने  पहले हफ्ते में 23.25 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था. इसके बाद इसने दूसरे फ्राइडे को 2.55 करोड़, दूसरे शनिवार को 4.6 करोड़ और दूसरे संडे को 5 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इसकी 11 दिनों की कुल कमाई 37.9 करोड़ रुपये हो गई. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 44.72 करोड़ हो गया है. फिल्म की रफ़्तार को देखते हुए, ये आसानी से भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.  

    11 दिनों मे कितना कमाया मुनाफा
    बता दे कि थाई किझावी का बजट 9 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस लागत के मुकाबले, इसने अब तक 37.9 करोड़ नेट कमाए हैं, इस तरह 28.9 करोड़ का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) मिला है जोकि 321.11% रिटर्न के बराबर है. फिल्म को सुपर डुपर हिट के टैग के लिए 100 करोड़ नेट कमाने होंगे, जो इसकी पहुंच से बाहर है. हालांकि 321.11% रिटर्न के साथ, थाई किझावी 2026 की दूसरी तमिल फिल्म बन गई है जिसने अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन की विद लव के बाद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300% रिटर्न कमाया है.

    फिल्म के बारे में और जानें
    कॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा को शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है और इसे सुधन सुंदरम और शिवकार्तिकेयन ने पैशन स्टूडियो और शिवकार्तिकेयन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसमें सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनीशकांत और बाला सरवनन भी अहम रोल में हैं. यह 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ हुई थी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    भोजपुरी के सुपरस्टार Manoj Tiwari और Ravi Kishan में कौन है सबसे अमीर? फिल्मों और पॉलिटिक्स से कितनी कमाई
    Next Article
    Tuesday BO Live Updates: 'द केरल स्टोरी 2' के इस साउथ फिल्म ने छुड़ाए पसीने, जानें- मंगलवार को 12 बजे तक सभी फिल्मों का कलेक्शन

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment