Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए महिलाओं के लिए सरकार की ये खास योजनाएं, आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार तक मिलता है लाभ...

    1 week ago

    Government Schemes for Women in India: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. हालांकि, महिलाओं के लिए कोई भी एक दिन उनकी उपलब्धियों और कामयाबियों के लिए काफी नहीं है.

    आज का दिन महिलाओं की उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का मौका जरूर देता है. इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं.

    इन योजनाओं के जरिए महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद, बचत करने के सुरक्षित विकल्प और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं मिलती हैं. आइए ऐसी ही कुछ प्रमुख योजनाओं के बारे में जानते हैं....

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है. जिसका मकसद महिलाओं को आर्थिक सहारा देना है. इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने आर्थिक सहायता भेजी जाती है.

    शुरुआत में यह राशि 1250 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया गया है. इस योजना का लाभ खास तौर पर विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को दिया जाता है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकें.

    लखपति दीदी योजना

    लखपति दीदी योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण और वित्तीय मदद दी जाती है.

    जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके. योजना का लक्ष्य यह है कि महिलाओं की सालाना कमाई 1 लाख रुपये से ज्यादा हो और साथ ही उन्हे रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें.

    सुभद्रा योजना

    महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से सुभद्रा योजना चलाई जाती है. इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. एक साल में दो किस्तों में सरकार यह राशि महिलाओं को देती हैं. योजना के तहत महिलाओं को अधिकतम 50 हजार रुपये की सहायता मिलती है.  

    सुकन्या समृद्धि योजना

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक लोकप्रिय सरकारी बचत योजना है. इसे 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लॉन्च किया गया था.

    इस योजना में माता-पिता अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम से निवेश शुरू कर सकते हैं. लंबे समय में निवेश के साथ अभिभावक एक साथ अच्छा फंड बना सकते हैं. इसमें निवेश पर बेहतर ब्याज दर मिलती है और टैक्स से जुड़ा फायदा भी मिलता है.

    यह भी पढ़ें: युद्ध के माहौल में अमेरिका को मिली गुड न्यूज, 1000 किलो तक गोल्ड सप्लाई करेगा वेनेजुएला; जानिए पूरी डिटेल

    Click here to Read More
    Previous Article
    FD Rates Update: इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...
    Next Article
    युद्ध के माहौल में अमेरिका को मिली गुड न्यूज, 1000 किलो तक गोल्ड सप्लाई करेगा वेनेजुएला; जानिए पूरी डिटेल

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment