Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    FD Rates Update: इन बैंकों ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें, सीनियर सिटीजन को 8% से ज्यादा रिटर्न...

    1 week ago

    FD Interest Rates March 2026: बैंकिंग सेक्टर में हाल के दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बदलाव देखने को मिला है. मार्च 2026 में कई बैंकों ने अपनी एफडी की दरों को अपडेट किया है. नए बदलाव के बाद कुछ बैंक सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत से ज्यादा तक का रिटर्न ऑफर कर रहे हैं.

    जिन बैंकों ने अपनी एफडी दरों में संशोधन किया है उनमें एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, बंधन बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं. इन नई दरों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर लागू किया गया है. आइए जानते हैं, इस विषय में....

    एचडीएफसी बैंक की नई ब्याज दरें

    एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एक फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में बदलाव किया है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू कर दी गई हैं. नए ब्याज दरों के अनुसार सामान्य ग्राहकों को अब 2.75 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है.

    वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच तय की गई है.

    यस बैंक की बदली हुई एफडी दरें

    यस बैंक की ओर से भी 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को अपडेट किया है. बैंक की नई दरें 5 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं. बदलाव के बाद सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 3.25 फीसदी से 7 फीसदी के बीच रखी गई है.

    जबकि सीनियर सिटीजन को 3.75 प्रतिशत से 7.75 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है. बैंक के अनुसार सबसे ज्यादा ब्याज 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम अवधि वाली एफडी पर दिया जा रहा है.

    बंधन बैंक ने भी बदली एफडी रेट 

    Bandhan Bank की ओर से भी 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया गया है. बैंक की नई ब्याज दरें 5 मार्च 2026 से लागू कर दी गई है. नॉर्मल ग्राहकों को 2.95 प्रतिशत से 7.25 फीसदी वहीं सीनियर सिटीजन को 3.70 फीसदी से 7.75 प्रतिशत की ब्याज दरों का लाभ दिया जा रहा है.  

    सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

    सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में संशोधन किया है. बैंक की नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं. बदलाव के बाद सामान्य ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर अधिकतम 7.90 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है.

    वहीं सीनियर सिटीजन को इसी अवधि की एफडी पर 8.10 फीसदी तक का रिटर्न दिया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए महिलाओं के लिए सरकार की ये खास योजनाएं, आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार तक मिलता है लाभ...

    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अगले सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगे ये फैक्टर, निवेशकों की नजर इन अहम संकेतों पर...
    Next Article
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए महिलाओं के लिए सरकार की ये खास योजनाएं, आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार तक मिलता है लाभ...

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment