Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    युद्ध के माहौल में अमेरिका को मिली गुड न्यूज, 1000 किलो तक गोल्ड सप्लाई करेगा वेनेजुएला; जानिए पूरी डिटेल

    1 week ago

    US Venezuela Gold Deal: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सोने को लेकर एक अहम समझौता हुआ है. इस डील के तहत वेनेजुएला की सरकारी खनन कंपनी मिनरवेन अमेरिकी बाजार के लिए सोने की सप्लाई करेगी. जानकारी के मुताबिक कंपनी 650 किलो से लेकर करीब 1,000 किलो तक गोल्ड बार कमोडिटी ट्रेडर ट्रैफिगुरा को उपलब्ध करवाएगी. आइए जानते हैं, इस विषय में विस्तार से....

    वेनेजुएला-अमेरिका सोने की डील

    अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुए इस डील से उम्मीद की जा रही है कि, अमेरिका तेल के साथ वेनेजुएला के खनिज पर भी अपनी कंट्रोल बढ़ा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार इस समझौते में सोने के बदले वेनेजुएला को डॉलर में भुगतान किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस सौदे से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल देश के विकास कार्यों में किया जा सकता है.

    इस समझौते के तहत सप्लाई किए जाने वाले गोल्ड बार में करीब 98 प्रतिशत तक शुद्ध सोने की मात्रा होने की शर्त रखी गई है. Minerven से यह सोना मिलने के बाद कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी Trafigura इसे अमेरिका तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेगी. 

    रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैफिगुरा इस सोने को एक अलग व्यवस्था के तहत अमेरिका की रिफाइनरियों तक भेजेगी. जिसके लिए अमेरिकी सरकार के साथ विशेष व्यवस्था की गई है. यह समझौता वेनेजुएला और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्तों की ओर भी इशारा करता है.

    तेल पर बढ़ता अमेरिकी कंट्रोल

    जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने वेनेजुएला के सबसे अहम संसाधन तेल पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर लिया है. कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी Trafigura वेनेजुएला में 1 अरब डॉलर से ज्यादा के तेल कॉन्ट्रैक्ट से भी जुड़ी हुई है.

    वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि तेल का प्रवाह शुरू हो गया है और दोनों देशों के बीच पेशेवर सहयोग देखना अच्छी बात है.

    यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 8 मार्च को इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा

    Click here to Read More
    Previous Article
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जानिए महिलाओं के लिए सरकार की ये खास योजनाएं, आर्थिक सहायता से लेकर रोजगार तक मिलता है लाभ...
    Next Article
    Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें 8 मार्च को इन बहुमूल्य धातुओं को खरीदने के लिए कितना खर्च करना होगा

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment