Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अरबों की संपत्ति, फिर भी फटा मोजा? अरबपति विटालिक बुटेरिन की तस्वीर वायरल, यूजर्स ले रहे मजे

    1 week ago

    आज के डिजिटल जमाने में कुछ भी छुपा नहीं रह सकता. हर हाथ में मोबाइल है, हर जगह कैमरा है और इंटरनेट पर बैठे लाखों लोग हर तस्वीर और वीडियो को बहुत ध्यान से देखते हैं. ऐसे में किसी की छोटी-सी गलती भी बड़ी चर्चा बन जाती है. खासकर जब सामने वाला कोई आम इंसान नहीं, बल्कि अरबों डॉलर की कंपनी बनाने वाला व्यक्ति हो. 

    हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान भी किया और हंसाया भी. दुनिया की मशहूर क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम के संस्थापक विटालिक बुटेरिन की एक साधारण-सी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई. वजह कोई बड़ा बयान या नई टेक्नोलॉजी नहीं थी, बल्कि उनके मोजे में दिख रहा एक छोटा सा छेद. यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया कैसे किसी इंसान की जिंदगी की बड़ी उपलब्धियों को छोड़कर, उसकी छोटी-सी बात को भी मजाक का विषय बना सकता है. 

    कहां और कैसे वायरल हुई तस्वीर?

    यह तस्वीर उत्तरी थाईलैंड के चियांग माई शहर में आयोजित ETH Chiang Mai Conference के दौरान ली गई थी. यह सम्मेलन 28 जनवरी से शुरू हुआ और 3 फरवरी तक चलने वाला है. सम्मेलन के दौरान विटालिक बुटेरिन बेहद साधारण कपड़ों में नजर आए. लेकिन लोगों की नजर उनके कपड़ों से ज्यादा उनके फटे हुए मोजे पर चली गई. जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां करना शुरू कर दिया. 

    सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

    तस्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लाइन लग गई. कुछ लोगों ने इसे सादगी की मिसाल बताया, तो कुछ ने हल्के-फुल्के मजाक किए. एक यूजर ने लिखा,उसे छोटी-मोटी बातों की फिक्र ही नहीं है. दूसरे ने कहा, पैसा हर इंसान को नहीं बदलता. एक और मजेदार टिप्पणी थी, यह कोई फटा मोजा नहीं, मशीन के लिए एडवांस वेंटिलेशन सिस्टम है. किसी ने लिखा, जब इंसान दुनिया बदलने में लगा हो, तो मोजे उसकी प्राथमिकता नहीं होते. इन टिप्पणियों से साफ है कि लोग इस तस्वीर को गंभीरता से कम और मजाक के तौर पर ज्यादा ले रहे हैं. 

    कौन हैं विटालिक बुटेरिन?

    विटालिक बुटेरिन कोई आम नाम नहीं है. उन्होंने 2013 में एथेरियम की शुरुआत की थी, जो आज दुनिया के सबसे बड़े और लोकप्रिय ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म्स में से एक है. बाद में उनके साथ कई सह-संस्थापक जुड़े, जिनमें गैविन वुड, जोसेफ लुबिन, जेफरी विल्के, मिहाई एलिसी, एंथनी डी लोरियो, अमीर चेट्रिट और चार्ल्स होस्किंसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. एथेरियम की खास बात यह है कि यह किसी एक व्यक्ति या संस्था के नियंत्रण में नहीं है. इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसका कोई CEO या केंद्रीय मालिक नहीं है. 

    अरबपति बनने का सफर

    साल 2021 में विटालिक बुटेरिन दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिप्टो अरबपति बने थे और उनका नाम Forbes मैगजीन में भी छपा था. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 760 मिलियन डॉलर (करीब हजारों करोड़ रुपये) आंकी जा रही है. इसके बावजूद उनकी लाइफस्टाइल बेहद साधारण है, जिसकी एक झलक इस वायरल तस्वीर में देखने को मिली. विटालिक बुटेरिन का जन्म 1994 में रूस में हुआ था, बाद में उनका परिवार कनाडा चला गया, जहां उनका पालन-पोषण हुआ. एथेरियम शुरू करने से पहले, वह Bitcoin Magazine के लिए लेख लिखा करते थे. इस मैगजून की शुरुआत उन्होंने 2012 में की थी. 

    यह भी पढ़ें - शादी में दुल्हन से पुशअप्स में हार गया दूल्हा, भड़का मर्द समाज बोला- इस पापी को...; वीडियो वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    बिना गैस और इंडेक्शन के बंदे ने प्रेस पर बना डाली चाय, देसी जुगाड़ हुआ वायरल; यूजर्स कर रहे नोबेल की डिमांड
    Next Article
    Home Projectors या Smart TV! किसे खरीदने में है फायदा? जानिए दोनों कैसे हैं अलग

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment