Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Home Projectors या Smart TV! किसे खरीदने में है फायदा? जानिए दोनों कैसे हैं अलग

    1 week ago

    Home Projectors Vs Smart TV: आज के दौर में घर पर एंटरटेनमेंट का मतलब सिर्फ केबल टीवी नहीं रहा. OTT प्लेटफॉर्म, गेमिंग और थिएटर जैसा अनुभव पाने की चाहत ने लोगों को Smart TV और Home Projector के बीच उलझा दिया है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि इनमें से कौन-सा ऑप्शन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है तो दोनों के फर्क को समझना जरूरी है.

    Smart TV

    Smart TV आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला होम एंटरटेनमेंट डिवाइस है. इसमें आपको Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स पहले से मिल जाते हैं. रिमोट उठाइए और सीधे कंटेंट देखना शुरू कर दीजिए.

    Smart TV की सबसे बड़ी खासियत है इसकी सुविधा और स्टेबल परफॉर्मेंस. दिन में भी स्क्रीन साफ दिखती है, अलग से सेटअप या अंधेरे कमरे की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा, टीवी में इनबिल्ट स्पीकर, बेहतर कलर एक्यूरेसी और कम मेंटेनेंस का फायदा मिलता है. हालांकि, बड़ी स्क्रीन का मजा लेना है तो 55 या 65 इंच का Smart TV काफी महंगा पड़ सकता है.

    Home Projector

    अगर आप सिनेमा हॉल जैसा फील चाहते हैं, तो Home Projector इस मामले में Smart TV से आगे निकल जाता है. एक प्रोजेक्टर 100 इंच या उससे भी बड़ी स्क्रीन बना सकता है वो भी कम कीमत में. प्रोजेक्टर खासतौर पर मूवी लवर्स और गेमिंग पसंद करने वालों को आकर्षित करता है. बड़े पर्दे पर फिल्म देखना या मैच का मजा लेना अलग ही अनुभव देता है. आजकल Android आधारित स्मार्ट प्रोजेक्टर भी आने लगे हैं जिनमें OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है. लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं. अच्छी पिक्चर क्वालिटी के लिए अंधेरा कमरा जरूरी होता है और स्पीकर क्वालिटी अक्सर एक्सटर्नल साउंड सिस्टम मांगती है.

    पिक्चर क्वालिटी और साउंड में कौन आगे?

    Smart TV आमतौर पर ब्राइटनेस, कलर और HDR सपोर्ट के मामले में बेहतर होता है. वहीं, प्रोजेक्टर बड़ी स्क्रीन देता है लेकिन रोशनी में इसकी तस्वीर फीकी पड़ सकती है. साउंड की बात करें तो Smart TV का इनबिल्ट ऑडियो ज्यादा बैलेंस्ड होता है जबकि प्रोजेक्टर के साथ अलग स्पीकर लगाना बेहतर रहता है.

    बजट और इस्तेमाल पर निर्भर है फैसला

    अगर आप रोजाना न्यूज, सीरियल और OTT कंटेंट देखते हैं, तो Smart TV ज्यादा प्रैक्टिकल विकल्प है. वहीं, वीकेंड पर मूवी नाइट या गेमिंग का शौक है तो Home Projector ज्यादा मजेदार साबित हो सकता है.

    यह भी पढ़ें:

    मोबाइल यूजर्स को चाहिए TRAI का साथ, लेकिन क्या रेगुलेटर सच में सुन रहा है?

    Click here to Read More
    Previous Article
    अरबों की संपत्ति, फिर भी फटा मोजा? अरबपति विटालिक बुटेरिन की तस्वीर वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
    Next Article
    TV TRP: इस हफ्ते नागिन 7 ने मारी बाजी, अनुपमा- क्योंकि सास.. को लगा तगड़ा झटका, जानें- टॉप 10 की लिस्ट

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment