Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बिना गैस और इंडेक्शन के बंदे ने प्रेस पर बना डाली चाय, देसी जुगाड़ हुआ वायरल; यूजर्स कर रहे नोबेल की डिमांड

    1 week ago

    हमारे देश में आए दिन जुगाड़ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. वहीं इन वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद भी किया जाता है. इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल] अगर आपके घर में अचानक गैस सिलेंडर खत्म हो जाए और चाय की तलब जोर मारने लगे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. भारत में अब बिना गैस और बिना इंडक्शन के चाय बनाने का ऐसा देसी तरीका सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस अनोखे जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भारत की असल टेक्नोलॉजी बता रहे हैं. 

    वायरल वीडियो में दिखा देसी दिमाग का कमाल 

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RccShashank1 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ऐसा देसी हीटर इस्तेमाल करता नजर आ रहा है, जिसकी मदद से बिना गैस या इंडक्शन चाय बनाई जा रही है. यह जुगाड़ देखकर लोग हैरान भी है और हंस-हंसकर तारीफ भी कर रहे हैं. दरअसल वीडियो में दिखाई देता है कि इस आदमी एक पतीले पर आयरन को ऑन करके उल्टा रखता है. उसके बाद उस आयरन पर एक बड़े कटोरे में दूध डालकर रखता है. फिर वह उस कटोरी में चाय पत्ती और चीनी डालते दिखाई देता है. इस तरह से आदमी आयरन पर ही चाय बनाने का जुगाड़ करके चाय बना देता है. आदमी की इस हरकत के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि भारत में टेक्नोलॉजी से ज्यादा टेक्नोलॉजिया काम करता है. इसके अलावा इस वीडियो को अब तक हजारो लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. 

    सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन  

    यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने मजेदार और तारीफ भरे कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है टेक्नोलॉजी की कमी थोड़ी है हमारे देश में. दूसरे यूजर ने कमेंट किया हमारे यहां कलाकारों की कोई कमी नहीं है. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया इनको फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दे देना चाहिए. वहीं कई लोगों ने इसे भारत की पहचान बताया. एक कमेंट आया चाय बनाने का देसी हीटर… ये जुगाड़ भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए. एक और यूजर ने कमेंट किया यही तो भारत की असली टेक्नोलॉजी है. इसके अलावा एक यूजर बोला इंडिया के लोगों को जुगाड़ के मामले में कोई नहीं हरा सकता है. 

    ये भी पढ़ें-शादी में दुल्हन से पुशअप्स में हार गया दूल्हा, भड़का मर्द समाज बोला- इस पापी को...; वीडियो वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: मॉर्निंग वॉक कर रही महिला पर कुत्ते का जानलेवा हमला, चेहरे-सिर को नोंच डाला, आए 50 से ज्यादा टांके
    Next Article
    अरबों की संपत्ति, फिर भी फटा मोजा? अरबपति विटालिक बुटेरिन की तस्वीर वायरल, यूजर्स ले रहे मजे

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment