Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Anupama Written Update: रजनी से बदला लेने के लिए अनुपमा बनाएगी नया प्लान, तोषू और पाखी मनाएंगे कोठारी की बर्बादी का जश्न

    1 week ago

    रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. लेकिन, शो की कहानी सिर्फ चॉल के ईर्द-गिर्द ही घूम रही है. एक बार फिर से अनुपमा बेवकूफ बन चुकी है. उसकी बेवकूफी की सजा सभी को भुगतनी पड़ रही है. इतना ही नहीं अब तो जल्द ही अनुपमा की वजह से पराग कोठारी भी सड़क पर आने वाला है.

    दरअसल, अनुपमा ने रजनी के कहने पर चॉल के पेपर्स पर साइन कर दिए. हालांकि, अनुपमा को पता नहीं था कि रजनी इस चॉल को तोड़ने के लिए एनओसी पर साइन करवा रही है. जैसे ही चॉल को तोड़ने का नोटिस आता है सभी दंग रह जाते हैं. अनुपमा को जस्सी सारी बातें बताती है, उसके बाद वो चॉल बचाने पहुंच जाती है.

    रजनी फेंकवाती है अनुपमा को घर से बाहर

    जहां, उसे पता चलता है कि इस प्रोजेक्ट में पराग कोठारी भी शामिल है. अनुपमा बुल्डोजर के आगे लेट जाती है ताकि चॉल ना टूटे.हालांकि, तब तो सब कुछ रुक जाता है. उसके बाद वो रजनी देसाई के पास बात करने जाती है, लेकिन वो उसे घर से बाहर फेंकवा देती है.

    वहीं, मंदिर में उसकी मुलाकात पराग से होती है. पराग उसे सारी सच्चाई बताता है और कहता है कि उसन अपना घर तक इस प्रोजेक्ट के लिए गिरवी रख दिया है. अब अनुपमा बीच संकट में फंस जाती है. इधर, चॉल वाले उसका सारा सामान निकालकर फेंक देते हैं.

    तोषू और पाखी अपनी मां का उड़ाते हैं मजाक

    लेकिन जस्सी और सरिता ताई उसका सपोर्ट करते हैं. वहीं, पाखी और तोषू एक बार फिर से अनुपमा को गंवार बोलकर मजाक उड़ाते हैं और कोठारी के बर्बाद होने का जश्न मनाते हैं. दूसरी तरफ परी और ईशानी अनुपमा को सपोर्ट करते हैं और कहते हैं कि सोशल मीडिया के जरिए रजनी की इमेज खराब की जा सकती है.

    अनुपमा कहती है कि फिर देरी किस बात की है. शाह परिवार के लोग इस मामले में अनुपमा का साथ देने वाले हैं. बा और किंजल कहती हैं कि वो प्रार्थना का ध्यान रख लेंगी, बस चॉल को तुम बचा लो. वहीं, दूसरी तरह कोठारी परिवार में नया तमाशा होने वाला है. क्योंकि, सभी लोग सड़क पर जो आ चुके हैं.

    ये भी पढ़ें:-Dhurandhar BO Day 48: सातवें बुधवार भी 'धुरंधर' ने दिखाया कमाल, शानदार कलेक्शन के साथ 'छावा'-'स्त्री 2' का कर दिया काम तमाम

    Click here to Read More
    Previous Article
    टीवी पर अक्षय कुमार ने खोली वाइफ ट्विंकल खन्ना की पोल, बोले-'गुस्से में बेड गीला...'
    Next Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update: ऋतिक को होगा मुन्नी से प्यार, मिहिर के सामने रणविजय करेगा परी की पिटाई

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment