Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update: ऋतिक को होगा मुन्नी से प्यार, मिहिर के सामने रणविजय करेगा परी की पिटाई

    1 week ago

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में कुछ वक्त पहले ही लीप देखने को मिला था. लीप के बाद से शो की कहानी एकदम बदल चुकी है. परी जो कभी सबके संग बदतमीजी करती नजर आती थी अब वो पूरी तरह से लाचार हो चुकी है. क्योंकि परी को रणविजय ने अपनी जूती बना लिया है.

    शो में अब तक आपने देखा, तुलसी के सामने परी खूब रोती है. तुलसी कहती है कि वो परी को बाकी लोगों की तरह ताने नहीं मारेगी. वहीं, एक बार फिर से मुन्नी और ऋतिक मिलने वाले हैं. दोनों मिलते ही अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे. इसी बीच क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बड़ा बवाल मचने वाला है.

    जेल से छूटते परी से मिलने पहुंचेगा रणविजय

    नॉयना एक बार फिर से मिहिर के करीब आने की कोशिश करेगी. हालांकि मिहिर बिना कुछ किए धरे ही तुलसी के पास पहुंच जाएगा.लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार रणविजय जल्द ही जेल से बाहर आ जाएगा और वो परी से मिलने शांति निकेतन पहुंचेगा. अपनी आंखों के सामने रणविजय को देख परी घबरा जाती है.

    उसके बाद रणविजय पर परी गुस्सा करने वाली है. क्योंकि, वो उसे तलाक देना चाहती है. रणविजय से परी कहती है कि वो अब इस रिश्ते से आजादी चाहती है.परी की बातों को सुनकर रणविजय भड़क जाता है. वो कहता है कि किसी भी हालत में परी को जाने नहीं देगा. परी के तेवर को देख रणविजय का दिमाग खराब हो जाएगा और एक बार फिर से वो उस पर हाथ उठाएगा.

    ये काम रणविजय अब मिहिर के सामने करने वाला है, जिसके बाद वो बुरा फंसेगा. मिहिर फैसला करेगा कि कैसे भी वो परी और रणविजय को अलग करके रहेगा. इधर, ऋतिक अब बार-बार मुन्नी से मिलने जाएगा. ऋतिक को मुन्नी सहारा देगी. साथ ही उसे कहेगी कि जिंदगी में उसे वॉरियर बनना पड़ेगा. विक्टिम बनने से मुश्किलें और बढ़ेगी.

    ये भी पढ़ें:-Dhurandhar BO Day 48: सातवें बुधवार भी 'धुरंधर' ने दिखाया कमाल, शानदार कलेक्शन के साथ 'छावा'-'स्त्री 2' का कर दिया काम तमाम

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Anupama Written Update: रजनी से बदला लेने के लिए अनुपमा बनाएगी नया प्लान, तोषू और पाखी मनाएंगे कोठारी की बर्बादी का जश्न
    Next Article
    Freedom At Midnight 2 और Black Warrant के एक्टर Anurag Thakur ने बताया क्यों है Theatre जरूरी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment