Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahi Thi: विरानी इंडस्ट्री पर मंडराया नीलामी का खतरा, तुलसी बनेगी मिहिर के लिए फरिश्ता

    2 days ago

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी में मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न डालते रह रहे हैं, ताकि टीआरपी लिस्ट में शो टॉप पर बना रहे हैं. हालांकि, इसके बाद भी नागिन 7 ने इसे मात दे दिया. लेटेस्ट टीआरपी लिस्ट में क्योंकि सास भी कभी बहू थी नंबर दो की पोजिशन पर देखने को मिला.

    शो में इन दिनों सारा भार तुलसी के कंधे पर आ चुका है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब तक हमने देखा कि तुलसी ने अपने सारे ऑर्डर पूरे कर दिए हैं. लेकिन, रणविजय उसे बर्बाद करना चाहता था. हालांकि, मिहिर को ये बात पता चल जाती है और वो अजय को बता देता है.

    तुलसी को पड़ेगी फैक्ट्री की जरूरत

    उसके बाद तुलसी की साड़ियां बच जाती है और कंपनी तक सही-सलामत पहुंच जाती है. उसके बाद कंपनी वालों को तुलसी का काम पसंद आता है और उसे बड़ा ऑर्डर मिल जाता है. लेकिन, इस बड़े ऑर्डर को पूरा करने के लिए तुलसी को कारिगर और बड़े गोदाम और फैक्ट्री की जरूरत है.

    लेकिन, ये चीजें तुलसी के पास नहीं है. ऐसे में अजय उसे कहता है कि मिहिर की कंपनी का इस्तेमाल करे.लेकिन, वो नहीं मानती है. इसी बीच तुलसी के पास ऋतिक आता है और वो अपनी सारी परेशानियों को बताता है. तुलसी से ऋतिक कहता है कि वो ही अब कंपनी को नीलाम होने से बचा सकती है.

    विरानी इंडस्ट्री को बचाने का फैसला करेगी तुलसी

    वो ही अपने बेटे को बचा सकती है. ऐसे में तुलसी फैसला करती है कि वो अब विरानी इंडस्ट्री में ही काम करेगी. इधर, मिहिर से अजय कहता है कि उसे पता है उन्होंने ही तुलसी के ऑर्डर को बचाया है. इस बीच मिहिर से अजय फैक्ट्री को लेकर बात करता है.

    मिहिर कहता है कि वो नहीं बल्कि कोई और उसकी फैक्ट्री को बचाएगा. अजय पूछता है कौन बचाएगा. इस पर मिहिर कहता है कि तुलसी बचाएगी. लेकिन, वो अपने लिए या मेरे लिए नहीं बचाएगी बल्कि अपने बेटे ऋतिक के लिए बचाएगी. मिहिर की इस बात को सुन अजय हैरान रह जाता है.

    ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: अनुपमा ने दिखाई रजनी को उसकी औकात, पराग का घर हुआ नीलाम, वसुंधरा की बिगड़ी हालत!

    Click here to Read More
    Previous Article
    शेफाली जरीवाला के निधन के 8 महीने बाद काम पर लौटे पराग त्यागी, इस टीवी शो से कर रहे कमबैक
    Next Article
    Anupama Written Update: अनुपमा ने दिखाई रजनी को उसकी औकात, पराग का घर हुआ नीलाम, वसुंधरा की बिगड़ी हालत!

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment