Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    "10 रुपये दो, आशीर्वाद लो! नन्हे बच्चे का देसी स्टार्टअप देख हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप- वीडियो वायरल

    6 days ago

    सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आ ही जाता है, जिसे देखकर लोग पहले आंखें मलते हैं, फिर हंसते हैं और आखिर में शेयर का बटन दबा देते हैं. इस बार वायरल हुआ है एक ऐसा वीडियो, जिसने आस्था, मासूमियत और देसी जुगाड़ तीनों को एक ही फ्रेम में समेट दिया है. वीडियो में एक नन्हा बालक पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘धार्मिक सेवा केंद्र’ चलाता नजर आ रहा है, जहां नियम बेहद साफ हैं, आशीर्वाद चाहिए तो 10 रुपये निकालिए. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

    10 रुपये दो और आशीर्वाद लो, वायरल वीडियो ने चौंकाया

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ भक्तों से पैसे ले रहा है और फिर उन्हें शिवलिंग का आशीर्वाद दिला रहा है. लोग पूरे विश्वास के साथ 10 रुपये पकड़ाते हैं और बच्चा बिना किसी हिचक के ‘सेवा’ पूरी करता है. इस मासूम लेकिन चालाक अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स को हंसी से लोटपोट कर दिया है तो कुछ लोगों ने गुस्सा भी जाहिर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि ढेर सारी महिलाएं शिवलिंग का आशीर्वाद लेने के लिए कतार में खड़ी हैं, जहां बच्चा हर किसी से 10 रुपये ले रहा है और बदले में शिवलिंग पर हाथ लगाकर महिलाओं के सिर को छू रहा है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankit Yãdāv (@armaan_khoshya_006)

    पहली बार नहीं सामने आया है इस तरह का वीडियो

    ये पहली बार नहीं जब धार्मिक जगहों से इस तरह के वीडियो सामने आए हों. भक्तों की श्रद्धा का इस तरह से धंधा होते देख किसी का भी खून खौल सकता है लेकिन यहां बात है कि बच्चे की वहां ड्यूटी किसने लगाई है और कौन लोग हैं जो मंदिरों में इस तरह से भक्तों की आस्था का व्यापार कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ज्यादातर यूजर्स यही सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

    यूजर्स ने उठाए सवाल

    वीडियो को armaan_khoshya_006 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लोगों ने धर्म को धंधा बनाकर रखा है. एक और यूजर ने लिखा...इस बच्चे को वहां किसने खड़ा किया है उनसे सवाल होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या धंधा बना रखा है, धर्म को मजाक बना दिया है इन लोगों ने.

    यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत

    Click here to Read More
    Previous Article
    बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण कौन हैं? जानिए वित्त मंत्री की जाति, बच्चों का प्रोफेशन और पढ़ाई-लिखाई
    Next Article
    Video: छठी मंजिल तक मजदूर ने ढोया बोझ, सोसायटी ने नहीं दी लिफ्ट, वीडियो देख खौला इंटरनेट यूजर्स का खून

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment