Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: छठी मंजिल तक मजदूर ने ढोया बोझ, सोसायटी ने नहीं दी लिफ्ट, वीडियो देख खौला इंटरनेट यूजर्स का खून

    6 days ago

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल और दिमाग दोनों को झकझोर कर रख दिया है. वीडियो में एक मजदूर भारी बोझ उठाए सीढ़ियों से ऊपर चढ़ता दिखाई देता है. पसीने से भीगा शरीर, झुकी हुई कमर और चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि मजदूर को छठी मंजिल तक सीढ़ियां चढ़कर वजन ढोना पड़ा, क्योंकि सोसायटी में उसे लिफ्ट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई.

    छठी मंजिल तक मजदूर ने ढोया वजन, सोसायटी ने नहीं दी लिफ्ट

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मजदूर के कंधों पर भारी सामान रखा है और वह एक-एक सीढ़ी चढ़ते हुए ऊपर जा रहा है. रास्ते में रुक-रुक कर सांस लेता मजदूर सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर कर देता है, जहां मेहनत करने वालों को सबसे ज्यादा तकलीफ झेलनी पड़ती है. वीडियो देखकर कई लोग भावुक हो गए, तो कई ने इसे शर्मनाक बताया. बताया जा रहा है कि मजदूर को छठी मंजिल तक सीढ़िया चढ़कर बोझ ढोना पड़ा है, जबकि बिल्डिंग में लिफ्ट मौजूद थी लेकिन उसे मुहैया नहीं कराई गई.

    यह वीडियो सिर्फ एक मजदूर की कहानी नहीं है, बल्कि उस सोच का आईना है, जो आज भी समाज में जिंदा है. जहां ऊंची इमारतें तो बन गई हैं, लेकिन इंसानियत कई बार सीढ़ियों पर ही छूट जाती है. वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि तरक्की सिर्फ इमारतों से नहीं, सोच बदलने से होती है.

    यह भी पढ़ें: Video: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर रील बना रहा था युवक, नीचे गिरा, सीमेंट की दीवार में दबा, दर्दनाक मौत

    यूजर्स का फूटा गुस्सा

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस भी तेज हो गई है. कुछ लोग सोसायटी के नियमों का हवाला दे रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग ऐसे नियमों को अमानवीय बता रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति काम करने आया है, तो उसे बुनियादी सुविधाएं मिलनी ही चाहिए. लिफ्ट कोई लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत है, खासकर तब जब भारी वजन ढोना हो. वीडियो को @Abhishekkkk10 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से उतरने की जल्दी में शख्स ने गंवाई जान, वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह

    Click here to Read More
    Previous Article
    "10 रुपये दो, आशीर्वाद लो! नन्हे बच्चे का देसी स्टार्टअप देख हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप- वीडियो वायरल
    Next Article
    मंदिर में ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने किया मंत्रोच्चारण, साड़ी पहनकर दिखाई सनातन संस्कृति की ताकत, वीडियो वायरल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment