Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण कौन हैं? जानिए वित्त मंत्री की जाति, बच्चों का प्रोफेशन और पढ़ाई-लिखाई

    1 week ago

    देश की नजरें आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हैं. वह आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक बजट पेश कर रही हैं. यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. खास बात यह भी है कि यह इतिहास का दूसरा मौका है, जब देश का आम बजट रविवार के दिन संसद में पेश किया जा रहा है. इस बजट से सैलरी पाने वाले लोगों, मिडिल क्लास, महिलाओं, युवाओं और कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें हैं. लेकिन इस दौरान ये भी जान लेते हैं कि आखिर बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण कौन हैं, उनकी पढ़ाई कहां से हुई, उनका परिवार कैसा है और उनके बच्चे क्या करते हैं. आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पूरी कहानी...

    निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था. वह एक तमिल अयंगर ब्राह्मण परिवार से आती हैं. उनके पिता नारायणन सीतारमण भारतीय रेलवे में नौकरी करते थे, जबकि उनकी मां सावित्री एक गृहिणी थीं. बचपन से ही निर्मला सीतारमण पढ़ाई में काफी तेज थीं और उन्हें किताबों से खास लगाव था. उनकी शुरुआती पढ़ाई तमिलनाडु में ही हुई. पहले उन्होंने विलुपुरम के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की. इसके बाद चेन्नई के विद्योदय स्कूल में शिक्षा ली. आगे की स्कूली पढ़ाई उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सेंट फिलोमेना स्कूल और होली क्रॉस स्कूल से पूरी की.

    अर्थशास्त्र में बनाई मजबूत पहचान

    निर्मला सीतारमण ने कॉलेज की पढ़ाई भी तमिलनाडु से ही की. उन्होंने सीथालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया. दिल्ली के टॉप जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से उन्होंने अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री और फिर एमफिल की पढ़ाई पूरी की. बाद में उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी में दाखिला भी लिया, जिसमें उनका विषय भारत और यूरोप के बीच व्यापार था. हालांकि, यह पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई, क्योंकि इसी दौरान उनके पति को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में स्कॉलरशिप मिली और परिवार को लंदन जाना पड़ा.

    क्या करते हैं पति  

    निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर एक जाने-माने राजनीतिक अर्थशास्त्री और सामाजिक टिप्पणीकार हैं. वह आंध्र प्रदेश सरकार में संचार सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं और उन्हें कैबिनेट स्तर का दर्जा मिला था.

    बेटी वांग्मयी परकला क्या करती हैं

    निर्मला सीतारमण की एक बेटी हैं, जिनका नाम वांग्मयी परकला है. वांग्मयी का जन्म 20 मई 1991 को चेन्नई में हुआ था. राजनीति से जुड़े परिवार से होने के बावजूद उन्होंने खुद को लाइमलाइट से दूर रखा है और अपनी अलग पहचान बनाई है. वांग्मयी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही उन्हें लेखन और कहानियों में गहरी रुचि हो गई थी. इसी रुचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अमेरिका की नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री हासिल की.वांग्मयी लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं.

    यह भी पढ़ें - किसी कंपनी में कैसे बन सकते है कंपनी सेक्रेटरी, इसके लिए कौन-सी पढ़ाई करनी होगी?

    Click here to Read More
    Previous Article
    देश में तीन आयुर्वेद इंस्टीट्यूट और 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप होंगे डेवलप, जानें बजट में एजुकेशन सेक्टर को क्या मिला?
    Next Article
    "10 रुपये दो, आशीर्वाद लो! नन्हे बच्चे का देसी स्टार्टअप देख हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप- वीडियो वायरल

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment