Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या की साजिशों का पर्दाफाश करेगी काजल, पोद्दार हाउस में अभिरा के जासूस का खुलेगा राज

    3 days ago

    ये रिश्ता क्या कहलाता है शो पिछले कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है.इस शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए जा रहे हैं,जिसे देख लोगों को उत्सुकता शो को लेकर बढ़ती जा रही है.शो में अब तक देखने को मिला कि माइरा नहीं मिलती तो अरमान घबरा जाता है.

    लेकिन, जब वो मिल जाती है तो उसी हालत देख अरमान परेशान हो जाता है.ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान अपनी और अभिरा की तस्वीर को फाड़कर फेंक देगा. वहीं, ये फटी हुई तस्वीर विद्या के हाथ लग जाएगी.

    विद्या के करतूतों से पर्दा हटाएगी काजल

    उसके बाद विद्या को देख काजल कहेगी कि आप तो बहुत खुश होंगी आज, क्योंकि यही तो आप चाहती थीं. काजल कहती है कि अभिरा को भी कस्टडी पेपर्स आपने दिए थे, अरमान ने नहीं.आप जानती थी कि अभिरा दो हफ्ते से अस्पताल में बेहोश थी, लेकिन आपने जानबूझकर सबके सामने उसे कॉल किया.

    अरमान को उसके खिलाफ भड़काया.उसके बाद काजल से विद्या कहेगी कि अरमान और माइरा बहुत मुश्किल से अभिरा को मिले थे और उसने इनकी कद्र नहीं की. अरमान से ज्यादा अभिरा को किसी और पर भरोसा था. काजल इस पर विद्या को कहती है कि आपने अपनी खुशी के लिए बेटा और पोती दोनों की जिंदगी बर्बाद कर दी.

    विद्या कहती है कि जब तुम ये सब जानती थी तो सबको क्यों नहीं बताया. इस पर काजल कहती है कि वो नहीं चाहती थी कि अरमान संग उनका रिश्ता बिगड़े.काजल से विद्या कहती है कि तुम्हें चाहिए क्या. इस पर काजल कहती है कि वो वक्त आने पर खुद मांग लेगी.

    इतना नहीं जल्द ही ये भी खुलसा होगा कि पोद्दार परिवार में अभिरा का कोई जासूस है. दरअसल, माइरा के हॉस्टर जाने की खबर अभिरा तक पहुंचेगी. वो जैसे ही थैंक्यू का मैसेज करेगी, इसी बीच मनीषा और तान्या का फोन बजेगा. अब ये देखना मजेदार होगा कि दोनों में से कौन अभिरा का जासूस है.

    ये भी पढ़ें:-माही विज संग तलाक के बाद मीशा अय्यर को डेट कर रहे हैं जय भानुशाली? सच्चाई आई सामने

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    टिकटॉक बैन होने से नहीं टूटा हौसला, ‘द 50’ कंटेस्टेंट मिस्टर फैसू ने बताया कैसे दोबारा बनाई अपनी अलग पहचान
    Next Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना रचेगी तुलसी और मिहिर के खिलाफ साजिश, बापजी के फैसले से शांति निकेतन में मचेगा हंगामा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment