Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा का दुश्मन बन बैठेगा अरमान, विद्या की साजिश का होगा पर्दाफाश

    6 days ago

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर से अरमान और अभिरा का आमना-सामना होने वाला है. वहीं, अरमान और अभिरा दोनों ही अपनी बेटियों को हॉस्टल भेजने की प्लानिंग कर रहे हैं. शो में अब तक देखने को मिला कि माइरा को लेकर सभी लोग शॉप में जाते हैं.

    इसी दौरान मुक्ति भी अभिरा को लेकर शॉप पर जाती है. इस दौरान अभिरा को याद करके माइरा पैनिक हो जाती है और कहीं जाकर छिप जाती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि हर कोई माइरा को ढूंढने लगेंगे. ऐसे में अरमान को माइरा के मिसिंग की बात विद्या बताने वाली है.

    अरमान उसी शॉप में पहुंचेगा और माइरा को खूब सुनाने वाला है. उसके बाद सब पोद्दार हाउस जाएंगे ,फिर माइरा की तलाश करेंगे. अभिरा को इस दौरान अजीब महसूस होने वाला है. उसके बाद अरमान को माइरा मिल जाएगी. माइरा से अरमान पूछेगा कि उसे मां की याद आ रही है क्या.

    अरमान को याद आएगी पुरानी बातें

    इस पर माइरा मना कर देगी और कार में बैठ जाएगी. अभिरा की हालत देख अरमान को काफी बुरा महसूस होने वाला है. उसके बाद इस सबका जिम्मेदार अभिरा को ठहराने वाला है. अरमान उसके बाद 8 साल पहले की बातों को याद करेगा, जब अभिरा छोड़कर चली गई थी.

    माइरा अपने घर में बैठकर अभिरा को बहुत याद करती है. उसके बाद अभिरा की तलाश में दादी सा मसूरी चली जाती है. लेकिन, उन्हें अभिरा नहीं मिलती है. उसके विद्या नया चाल चलने वाली है. उसके बाद विद्या से अरमान कहता है कि वो अभिरा को फोन करे.

    विद्या उसे झूठ बोल देती है कि अभिरा वापस नहीं आना चाहती है. जब अरमान खुद से अभिरा को फोन करता है तो उसका फोन स्वीच ऑफ होता है. इस बीच माइरा की हालत और भी ज्यादा खराब होने लगती है और वो एग्जाम भी छोड़ देती है. विद्या की हरकतों की वजह से अरमान की नजरों में अभिरा विलेन बन जाती है. 

    ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी को छोड़ नॉयना से शादी करेगा मिहिर? बापजी के आगे खूलेगा सबसे बड़ा राज

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिव्या अग्रवाल की टूटती शादी के दावों पर पति अपूर्व ने किया रिएक्ट, वैलेंटाइन डे पर पोस्ट कर लिखा, 'ओए जल्दी आ'
    Next Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी को छोड़ नॉयना से शादी करेगा मिहिर? बापजी के आगे खूलेगा सबसे बड़ा राज

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment