Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    यूपी में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर FIR:प्रयागराज में एक्टर-डायरेक्टर का पुतला फूंका; कांग्रेस बोली- BJP सरकार घूसखोर

    6 days ago

    यूपी में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के नाम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। लखनऊ में फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। शिकायत सीएम के निर्देश पर खुद हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने कराई है। पुलिस का कहना है कि फिल्म का नाम और इसकी कहानी एक खास जाति और समुदाय, खासकर ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाती है। इससे लोगों में नाराजगी फैल सकती है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- इस प्रकरण को लेकर भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया था। भारत सरकार ने उनके अनुरोध को मानते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस टाइटल को हटाने का निर्देश जारी किया। मायावती ने इसे ब्राह्मणों का अपमान बताया। केंद्र सरकार से फिल्म को बैन करने की मांग की। वहीं, यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि घूसखोर ब्राह्मण नहीं, भाजपा सरकार है। योगी सरकार में 700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। प्रयागराज के संतों ने भी फिल्म को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। शृंवेरपुर पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज ने कहा कि बॉलीवुड का रवैया दोहरा है। एक खास वर्ग को बार-बार टारगेट कर ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं, जिससे समाज को बांटने का काम होता है। वहीं, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने कहा कि ‘घूसखोर पंडत’ जैसी फिल्में सनातन परंपरा और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने फिल्म को तत्काल बैन करने की मांग की है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडेय ने ऑफिशियल बयान जारी किया। कहा- फिल्म के टाइटल से कुछ दर्शकों को ठेस पहुंची है। हम उन भावनाओं को समझते हैं। इसलिए हमने फिलहाल सभी प्रमोशनल मटेरियल हटाने का फैसला किया है। पहले तस्वीरें- फिल्म के बारे में जानिए इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए- फिल्म को लेकर यूपी में हो रहे विरोध से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    AI का सिनेमाई जादू:80% कम लागत में बन रही हैं फिल्में और वेब सीरीज,‘महाभारत’ के बाद ‘क्रिटर्ज’ की तैयारी
    Next Article
    उत्तराखंड के खलियाटॉप में रास्ता भटकीं हर्षा रिछारिया:अंधेरा बढ़ने के साथ खतरा बढ़ा, मुनस्यारी पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment