Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    उत्तराखंड के खलियाटॉप में रास्ता भटकीं हर्षा रिछारिया:अंधेरा बढ़ने के साथ खतरा बढ़ा, मुनस्यारी पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

    5 days ago

    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के खलिया टॉप घूमने आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया अपने कुछ साथियों के साथ रास्ता भटक गईं। अंधेरा होने और मोबाइल नेटवर्क बाधित होने से स्थिति गंभीर हो गई। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र और अंधेरा होने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर मुनस्यारी पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की। पुलिस ने हर्षा और उनके दोस्तों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। हर्षा ने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस ने लोगों से कहा है कि पहाड़ों पर घूमने जाएं तो मौसम और रास्तों की जानकारी रखें और अंधेरा होने से पहले सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएं। अंधेरा होने से बढ़ा खतरा पिथौरागढ़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया अपनी बहन और अन्य साथियों के साथ मुनस्यारी घूमने आई थीं। उस दौरान वो खलिया टॉप गईं थीं। पहाड़ी इलाका होने के कारण रास्ते पहचानना मुश्किल हो गया और अंधेरा बढ़ने के साथ खतरा भी बढ़ गया। मोबाइल नेटवर्क न मिलने से संपर्क करना भी चुनौती बन गया। सभी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया एसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह और प्रेम बंग्याल की टीम ने दुर्गम और जोखिम भरे रास्तों पर सर्च अभियान शुरू किया। रात के अंधेरे, ठंड और कठिन भौगोलिक स्थिति के बावजूद पुलिस टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद सभी को ढूढकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस जनसेवा, सुरक्षा एवं सहायता के अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विषम परिस्थितियों में भी आमजन के साथ हर समय तत्परता से खड़ी रहती है। हर्षा रिछारिया ने पुलिस की सराहना की रेस्क्यू के बाद हर्षा रिछारिया और उनके साथियों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर मदद न मिलती तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे। पुलिस ने पर्यटकों से की अपील पुलिस प्रशासन ने इस घटना के बाद पर्यटकों से विशेष अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान मौसम, समय और मार्ग की पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा करें। अंधेरा होने से पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें और बिना स्थानीय जानकारी के जोखिम भरे रास्तों पर जाने से बचें। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'सनातन धर्म बॉयफ्रेंड नहीं जो आज पकड़ा कल छोड़ दिया':हर्षा रिछारिया पर बोले स्वामी आनंद स्वरूप- मैंने पहले ही कहा था ये सिर्फ रीलबाज 2025 प्रयागराज कुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने अब सनातन धर्म की राह छोड़ने का ऐलान कर दिया है। हर्षा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वह “सीता माता नहीं हैं” और मौनी अमावस्या के बाद धर्म के रास्ते से हटकर अपने पुराने प्रोफेशन में लौट जाएंगी।(पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    यूपी में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर FIR:प्रयागराज में एक्टर-डायरेक्टर का पुतला फूंका; कांग्रेस बोली- BJP सरकार घूसखोर
    Next Article
    मूवी रिव्यू- भाभीजी घर पर हैं:हंसी के नाम पर शोर, फिल्मी उड़ान धड़ाम, फूहड़ता के शोर में डूबी कहानी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment