Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    यूपी जाने वालों के लिए जरूरी सूचना, 27 मार्च तक कई ट्रेनें कैंसिल तो कुछ ट्रेनों का रूट बदला

    5 days ago

    Railway Cancelled Trains: अगर आप यूपी में रहते हैं और अगले कुछ दिनों में ट्रेन से कहीं जाने वाले हैं. तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है. सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. क्योंकि गोरखपुर जंक्शन पर चल रहे कंस्ट्रक्शन काम की वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. वॉशिंग पिट नंबर एक और दो के रीकंस्ट्रक्शन के चलते अलग अलग तारीखों में ट्रेनें कैंसिल और डायवर्ट की जाएंगी.

    पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक काम मार्च में पूरा होने की उम्मीद है. इस दौरान गोरखपुर से दिल्ली और बांद्रा टर्मिनस जाने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. जबकि कई ट्रेनों को बदले हुए रूट या स्पीड कम कर के चलाया जाएगा. यात्रियों को कहीं जाने से पहले पढ़़ लेनी चाहिए यह खबर.

    इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

    • ट्रेन नंबर 05057 गोरखपुर-दिल्ली 26 मार्च 2026 तक के लिए कैंसिल की गई है.
    • ट्रेन नंबर 05058 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 27 मार्च 2026 तक के लिए कैंसिल की गई है.
    • ट्रेन नंबर 05053 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 27 मार्च 2026 तक के लिए कैंसिल की गई है.
    • ट्रेन नंबर 05054 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 28 मार्च 2026 तक के लिए कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल 29 मार्च 2026 तक मऊ जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी. यह ट्रेन मऊ-गोरखपुर सेक्शन के बीच कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल 30 मार्च 2026 तक मऊ जंक्शन से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक बलरामपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी. यह ट्रेन बलरामपुर-गोरखपुर के बीच कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक बलरामपुर से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर-बलरामपुर सेक्शन के बीच कैंसिल रहेगी.

    इन ट्रेनों का रूट बढ़ाया गया

    • ट्रेन नंबर 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक गोंडा तक ही चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोंडा-गोरखपुर के बीच कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक गोंडा से चलाई जाएगी. यह ट्रेन गोरखपुर-गोंडा सेक्शन के बीच कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक बदले मार्ग से चलेगी. 15 फरवरी तक यह आजमगढ़ तक संचालित होगी. जबकि 16 फरवरी से 29 मार्च तक भटनी स्टेशन तक ही जाएगी.
    • ट्रेन नंबर 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 30 मार्च 2026 तक संशोधित रूट पर चलेगी. 16 फरवरी 2026 तक यह आजमगढ़ से रवाना होगी और 17 फरवरी से 30 मार्च तक भटनी से चलेगी.
    • ट्रेन नंबर 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 मार्च 2026 तक थावे तक ही चलाई जाएगी. यह ट्रेन थावे-गोरखपुर के बीच कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक थावे से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर-थावे सेक्शन के बीच कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 मार्च 2026 तक बढ़नी तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन बढ़नी-गोरखपुर के बीच कैंसिल रहेगी.
    • ट्रेन नंबर 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 28 मार्च 2026 तक बढ़नी से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर-बढ़नी सेक्शन के बीच कैंसिल रहेगी.

    यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो जान लें इनकम टैक्स के ये 5 नियम, 1 अप्रैल से हो रहा बदलाव

    Click here to Read More
    Previous Article
    35 की तो कोई 45 की, भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेसेस अभी भी हैं कुंवारी, लिस्ट में बड़े-बड़े नाम
    Next Article
    EPFO से आपको कितनी मिल सकती है पेंशन? यहां जान लें पूरा कैल्कुलेशन और फॉर्म्युला

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment