Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Who Is Ali Larijani: कौन थे अली लारीजानी? जिन्हें ईरान ने बताया शहीद, मौत से एक हफ्ते पहले ट्रंप को दी थी बड़ी धमकी

    2 days ago

    ईरान के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई. तेहरान ने मंगलवार (17 मार्च) को इसकी पुष्टि की. इससे पहले इजरायल ने उन्हें निशाना बनाने की बात कही थी. 

    ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि लारीजानी अपने बेटे और बॉडीगार्ड के साथ शहीद हो गए. परिषद ने उन्हें इस्लामी गणराज्य की सेवा करने वाला शहीद बताया. परिषद ने एक बयान में कहा, "शहीदों की पवित्र आत्माओं ने ईश्वर के सेवक, शहीद डॉ. अली लारीजानी की पवित्र आत्मा को गले लगा लिया." इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने कहा था कि लारीजानी उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे, जो इजरायली हमलों में मारे गए.

    क्या बोले बेंजामिन नेतन्याहू
    लारीजानी की मौत के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, जबकि तेहरान ने महत्वपूर्ण वैश्विक तेल मार्ग होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर अपना कंट्रोल और कड़ा कर दिया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ये हमले ईरान के नेतृत्व को कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए थे. हालांकि ईरान के अंदर अशांति के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, क्योंकि लोग लगातार हमलों से बचने के लिए आश्रय ले रहे हैं.

    अपनी मौत से एक हफ्ते पहले लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के जवाब में उन्हें भी बड़ी धमकी दी थी. लारीजानी ने कहा था कि ईरान जैसा बलिदानी राष्ट्र आपकी खोखली धमकियों से नहीं डरता. आपसे बड़े लोग भी ईरान को खत्म नहीं कर सके. सावधान रहें, कहीं आप खुद ही खत्म न हो जाएं.

    कौन थे लारीजानी 
    लारीजानी को इस्लामी गणराज्य के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था, जिनका प्रभाव राजनीति, सुरक्षा और कूटनीति तक था. वे ईरान के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवारों में से आते थे, जिनकी तुलना अक्सर संयुक्त राज्य अमेरिका के कैनेडी परिवार से की जाती है. उनके भाई सादेक लारिजानी न्यायपालिका प्रमुख के पद पर रहे, जबकि मोहम्मद जवाद लारिजानी विदेश नीति के वरिष्ठ सलाहकार थे.

    लारिजानी ने स्वयं कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जिनमें 2008 से 2020 तक संसद के अध्यक्ष और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख का पद शामिल है, जो ईरान की रक्षा और विदेश नीति संबंधी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है.

    ये भी पढ़ें

    असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    Click here to Read More
    Previous Article
    'लारीजानी की मौत से फर्क नहीं...', टॉप सुरक्षा अधिकारी के मारे जाने पर बोले अराघची, अमेरिका-इजरायल को दी वॉर्निंग
    Next Article
    इजरायल ने बसीज कमांडर और लारिजानी की मौत का किया दावा, जानें ईरान के लिए कितना बड़ा नुकसान

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment