Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'लारीजानी की मौत से फर्क नहीं...', टॉप सुरक्षा अधिकारी के मारे जाने पर बोले अराघची, अमेरिका-इजरायल को दी वॉर्निंग

    2 days ago

    ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में कहा कि लारीजानी जैसी बड़ी शख्सियत की मौत से ईरान की सरकार या सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ईरान का सिस्टम आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद भी सही तरीके से चल रहा है.

    ईरान का सिस्टम एक लीडरशिप पर निर्भर नहीं: अराघची

    अराघची ने कहा, 'मुझे समझ में नहीं आता कि अमेरिका और इजरायल अभी तक ये बात क्यों नहीं समझ पाए. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का राजनीतिक ढांचा बहुत मजबूत है. यहां राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संस्थान अच्छे से कायम हैं.'

    अब्बास अराघची ने आगे जोर देकर कहा, 'एक व्यक्ति के आने या जाने से पूरा सिस्टम नहीं हिलता. हां, हर शख्स का अपना रोल होता है. कोई बेहतर काम करता है, कोई कम, लेकिन असली बात ये है कि ईरान का राजनीतिक सिस्टम बहुत ठोस और मजबूत संरचना पर टिका हुआ है.' अराघची ने ये भी याद दिलाया कि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद भी ईरान का सिस्टम नहीं डिगा था, क्योंकि ये किसी एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि मजबूत संस्थानों पर चलता है.

    क्या है पूरा मामला?

    अली लारीजानी पर हमला अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान पर चल रहे बड़े संघर्ष का हिस्सा है. 28 फरवरी 2026 में खामेनेई की हत्या के बाद अब लारीजानी ईरान के सबसे सीनियर नेता हैं जिन्हें टारगेट किया गया. इजरायल का कहना है कि लारीजानी सुरक्षा नीति के आर्किटेक्ट थे और उन्होंने ईरान की तरफ से कई बड़े फैसले लिए थे. ईरान की तरफ से अब तक दो बड़े झटके लग चुके हैं, पहले सुप्रीम लीडर और अब लारीजानी.

    देश की नीतियां नहीं बदलेंगी: अराघची

    इसके बावजूद विदेश मंत्री का ये बयान ईरान की मजबूती का संदेश दे रहा है. अराघची ने साफ कहा कि देश का सिस्टम किसी एक या दो लोगों पर निर्भर नहीं है और ये पूरी तरह स्थिर है. वर्तमान में ईरान-इजरायल तनाव अपने चरम पर है. दोनों तरफ से हमले और जवाबी हमले जारी हैं. ईरान की तरफ से भी इजरायल पर हमले हो रहे हैं और स्थिति तेजी से बदल रही है. ये बयान ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर में ईरान की स्थिति पर नजरें टिकी हुई हैं. अराघची का इंटरव्यू ईरान की सरकार की तरफ से एक साफ मैसेज है कि भले ही बड़े नेता मारे जा रहे हों, लेकिन देश का सिस्टम और उसकी नीतियां नहीं बदलेंगी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    RSS के संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, जानें अब कितने क्षेत्र और संभाग में बंटकर होगा काम
    Next Article
    Who Is Ali Larijani: कौन थे अली लारीजानी? जिन्हें ईरान ने बताया शहीद, मौत से एक हफ्ते पहले ट्रंप को दी थी बड़ी धमकी

    Related विश्व Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment