Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Wardrobe Organization Tips: घर की अलमारी है या कूड़ेदान... कपड़ों को ऐसे करेंगे ऑर्गनाइज तो आप भी कहलाएंगे स्मार्ट

    1 week ago

    How To Organize A Messy Closet Easily: घर की अलमारी अगर खोलते ही कपड़े बाहर गिरने लगें, तो समझ लीजिए कि अब उसे ठीक करने का समय आ गया है. बिखरी हुई अलमारी न सिर्फ समय खराब करती है, बल्कि रोज के काम को भी मुश्किल बना देती है. थोड़ी-सी स्मार्ट प्लानिंग से आप अपनी वॉर्डरोब को ऐसा बना सकते हैं कि सब कुछ आसानी से मिल जाए और लुक भी साफ-सुथरा लगे. चलिए आपको इसके लिए कुछ टिप्स बताते हैं. 

    बेकार कपड़ों को हटाना

    woodenstreet की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहला कदम है कि बेकार कपड़ों को हटाना. जो कपड़े महीनों से नहीं पहने, उन्हें अलग कर दें. इन्हें दान करने से न सिर्फ जगह खाली होगी, बल्कि किसी जरूरतमंद के काम भी आएंगे. इससे आपकी अलमारी हल्की और मैनेज करने में आसान हो जाएगी.

    यूज के हिसाब से रखने की जरूरत

    इसके बाद कपड़ों को उनके इस्तेमाल के हिसाब से रखें. ऑफिस, कैजुअल और पार्टी वियर को अलग-अलग सेक्शन में रखना बहुत काम आता है.  इससे सुबह की जल्दी में आपको सब कुछ आसानी से मिल जाता है और बार-बार पूरा वार्डरोब उलटने की जरूरत नहीं पड़ती. 

    हुक्स का इस्तेमाल

    छोटी-छोटी चीजों के लिए हुक्स का इस्तेमाल करना भी एक स्मार्ट तरीका है. बेल्ट, टाई, स्कार्फ या बैग को हुक पर टांगने से ये चीजें इधर-उधर नहीं बिखरतीं और जल्दी मिल जाती हैं. इससे जगह भी बचती है और अलमारी ज्यादा व्यवस्थित दिखती है.

    रैक्स जोड़ना एक अच्छा विकल्प

    अगर आपकी अलमारी में जगह कम पड़ रही है, तो रैक्स जोड़ना एक अच्छा विकल्प है. अलमारी के अंदर ऊपर-नीचे की खाली जगह को इस्तेमाल करके आप ज्यादा सामान स्टोर कर सकते हैं. इससे हर चीज के लिए अलग जगह बन जाती है और भीड़भाड़ कम होती है. ड्रॉअर ऑर्गनाइजर भी काफी मददगार होते हैं छोटे-छोटे सेक्शन बनाकर आप मोजे, ज्वेलरी या अंडरगारमेंट्स को आसानी से व्यवस्थित रख सकते हैं. इससे चीजें खोजने में समय नहीं लगता और सब कुछ एक जगह पर रहता है.

    इसे भी पढ़ें-  How To Get Rid Of Spider Webs: घर की सफाई के साथ कर लें ये काम, कभी नहीं लगेंगे मकड़ी के जाले

    लाइटिंग का रोल

    लाइटिंग का भी बड़ा रोल होता है. अच्छी रोशनी से न सिर्फ अलमारी साफ दिखती है, बल्कि कपड़े चुनना भी आसान हो जाता है. खासकर सुबह की जल्दी में यह काफी काम आता है. इसके अलावा, अलमारी की ऊपरी और साइड वाली जगह को खाली न छोड़ें. इन हिस्सों का सही इस्तेमाल करके आप और ज्यादा सामान रख सकते हैं. अगर सही तरीके से ऑर्गनाइज किया जाए, तो छोटी अलमारी भी बड़ी लगने लगती है.

    इसे भी पढ़ें- AC का बिल आएगा जीरो! बिना बिजली खर्च किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रखने के 5 'जादुई' तरीके

    Click here to Read More
    Previous Article
    Kamada Ekadashi 2026: हिंदू नववर्ष की पहली कामदा एकादशी 29 मार्च को, करें ये काम, सालभर मिलता है सुख-धन!
    Next Article
    Ram Navami 2026: रामनवमी पर दिव्य संयोग, सूर्य की किरणों ने छुआ रामलला का ललाट

    Related लाइफस्टाइल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment