Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Ram Navami 2026: रामनवमी पर दिव्य संयोग, सूर्य की किरणों ने छुआ रामलला का ललाट

    1 week ago

    Ayodhya Ram Navami 2026: आज देशभर में राम नवमी मनाई जा रही है. अयोध्या में रामलला के जन्म पर सूर्य ने श्रीराम का तिलक किया. सुबह से बादल छाए थे लेकिन जन्म के क्षण पर निकली धूप ने बढ़ाई भक्ति की चमक.

    अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव के साथ पूरा माहौल भक्ति में डूबा नजर आया “भय प्रकट कृपाला दीनदयाल” की गूंज ने रामनगरी को पूरी तरह राममय कर दिया.कनक भवन और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु नाच-गाने के साथ उत्सव में सराबोर दिखे… और इसी बीच मौसम ने भी जैसे भगवान के स्वागत में करवट ली.

    रामनगरी अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हर ओर जय श्रीराम के जयकारों के बीच भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. कनक भवन और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ उत्सव में डूबे नजर आए

    वहीं, जन्मोत्सव के इस पावन क्षण पर मौसम ने भी चमत्कारिक बदलाव दिखाया. सुबह तक जहां हल्की बारिश और बादलों का डेरा था. वहीं जैसे ही रामलला के जन्म का शुभ मुहूर्त आय आसमान साफ हो गया और खिली धूप निकल आई.

    भगवान के ललाट पर पड़ी सूर्य की किरणों ने मानो उनका दिव्य अभिषेक कर दिया. इस दृश्य ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और हर किसी के मुंह से बस यही निकला -जय श्रीराम

    एक बार फिर अयोध्या का वातावरण पूरी तरह राममय नजर आया. मानो खुद भगवान राम ने अपनी उपस्थिति का एहसास करा दिया ह. रामनगरी में आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.

    Shardiya Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि समाप्त, अब शारदीय नवरात्रि कब ? नोट करें डेट, तिथि कैलेंडर

    Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Wardrobe Organization Tips: घर की अलमारी है या कूड़ेदान... कपड़ों को ऐसे करेंगे ऑर्गनाइज तो आप भी कहलाएंगे स्मार्ट
    Next Article
    Dhoni Haircut Styles: लंबे बालों से समुराई लुक तक... माही के वे 5 हेयरस्टाइल्स, जिनसे आप भी मचा सकते हैं धूम

    Related लाइफस्टाइल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment