Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: नोएडा की सड़कों पर 'गुंडागर्दी' का लाइव शो! महंगी गाड़ी-घटिया सोच, महिला को दी 'फ्लाइंग किस'

    3 days ago

    Noida Road Harassment: सोशल मीडिया पर कब कौन सी चीजें वायरल हो जाए इस बात का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. सोशल मीडिया पर इन दिनों नोएडा से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कार में बैठे लड़के तेजी से सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं. वह सामने चल रही कार का पीछा कर रहा है और कार में बैठी महिला को इशारों के माध्यम से परेशान कर रहा है.

    लड़कों की शरारत यहीं पर खत्म नहीं होती है, बल्कि उसने हद भी पार कर दी है. वीडियो में युवक महिला की ओर आपत्तिजनक इशारे करते हुए फ्लाइंग किस देता हुआ भी दिखाई देता है. यह घटना सड़क सुरक्षा और सामाजिक मानदंडों के प्रति गंभीर चिंता पैदा कर दी है. 

    अश्लील हरकतों पर भड़के यूजर्स

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं और तीखी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह किसी तरह का मजाक या एटीट्यूड नहीं, बल्कि खुला आपराधिक व्यवहार है. सड़क पर एक परिवार का पीछा करना, अश्लील इशारे करना और लोगों को डराना पूरी तरह से कानून का उल्लंघन है.

    यूजर ने मांग की कि यूपी पुलिस आरोपियों की पहचान करे, उन्हें गिरफ्तार करे, उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करे और वाहन जब्त किया जाए. यूजर ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे मामलों को नजरअंदाज किया गया तो हालात और भी खराब हो सकते हैं. 

    जबकि वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सीधा-सीधा गुंडागर्दी है. सड़क कोई पर्सनल प्लेग्राउंड नहीं होती. परिवार के साथ जा रहे लोगों को जज करना, अश्लील इशारे करना और फ्लाइंग किस देना... यह मस्ती नहीं, बल्कि उत्पीड़न है. यूजर ने कहा कि ऐसी हरकतों की वजह से सड़कें असुरक्षित लगती हैं, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए.

    उन्होंने आगे लिखा, गाड़ी महंगी हो सकती है, पर तमीज फ्री होती है जो यहां गायब है. कानून को सख्त कार्रवाई लेनी चाहिए. सड़क पर बिजली नहीं, जिम्मेदारी दिखनी चाहिए. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: खाकी का कलेजा! तमाशबीन बनी रही सैकड़ों की भीड़, महिला पुलिसकर्मी ने गंगा में कूद बचाई बाप-बेटे की जान
    Next Article
    Video: रूह कंपा देने वाला हादसा! जल्दबाजी ने छीनी जिंदगी, ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment