Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: खाकी का कलेजा! तमाशबीन बनी रही सैकड़ों की भीड़, महिला पुलिसकर्मी ने गंगा में कूद बचाई बाप-बेटे की जान

    3 days ago

    Viral video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. कुछ वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो रौंगटे खड़े कर देते हैं. ठीक ऐसा ही एक मामला इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है. 

    यह घटना पटना के दीघा घाट की है. यहां एक पिता और उसका बेटा डूब रहे थे, लेकिन सैकड़ों लोग सिर्फ मूकदर्शक बने तमाशा देख रहे थे. इसी बीच ट्रैफिक पुलिस की एक महिला जवान ने न केवल अपनी बहादुरी दिखाई, बल्कि साहस के असली मायने भी समझाए. महिला जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी और डूबते हुए बाप-बेटे को बचाया. यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. 

    वीडियो वायरल, लोगों में चर्चा

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और लोग महिला पुलिसकर्मी की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सामान्य जनता की उदासीनता के बीच, एक व्यक्ति अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने के लिए अपने कदम तेजी से बढ़ाता है. 

    इंसानियत और बहादुरी की मिसाल - यूजर्स

    सोशल मीडिया पर दीघा घाट की इस घटना ने यूजर्स का दिल जीत लिया है. यूजर्स ने महिला ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी और इंसानियत की तारीफ करते हुए कमेंट्स की भरमार कर दी. एक यूजर ने लिखा, वर्दी का मतलब सिर्फ चालान नहीं, जिंदगी को बचाने की ज़िम्मेदारी भी होती है. दीघा घाट पर इस महिला ट्रैफिक पुलिस ने साबित कर दिया. असली हीरो वही है, जो इंसानियत को सबसे आगे रखे और डर के आगे कर्तव्य को चुने. वहीं कई अन्य यूजर्स ने महिला पुलिस जवान को सलाम किया और उन्हें सैल्यूट भी कर रहे हैं. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: पलक झपकते ही पसर जाता मातम! लड़के की फुर्ती ने बचा ली 2 साल की मासूम की जिंदगी
    Next Article
    Video: नोएडा की सड़कों पर 'गुंडागर्दी' का लाइव शो! महंगी गाड़ी-घटिया सोच, महिला को दी 'फ्लाइंग किस'

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment