Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: गोलगप्पे के पानी में तैर रहा था जिंदा चूहा, ब्लॉगर्स के कैमरे ने पकड़ी स्ट्रीट फूड की हकीकत

    16 hours ago

    Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल एक वीडियो ने स्ट्रीट फूड की स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ ब्लॉगर्स गोलगप्पे का नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे. सब कुछ सामान्य लग रहा था, तभी अचानक पानी के बर्तन से अजीब सी आवाज सुनाई दी. पहले तो किसी को समझ नहीं आया, लेकिन जब पास जाकर देखा तो सभी दंग रह गए. 

    गोलगप्पे के पानी में एक जिंदा चूहा तैरता हुआ नजर आया. यह देखकर वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए. तुरंत उस चूहे को बाहर निकाला गया और पूरा पानी फिंकवा दिया गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं जाता, तो वही दूषित पानी लोगों को परोसा जा सकता था.

    कैमरा ऑन था, वरना क्या होता?

    इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अगर उस वक्त कैमरा ऑन न होता और वीडियो रिकॉर्ड न हो रहा होता, तो शायद यह बात सामने ही नहीं आती. सोचिए, कितने लोग अनजाने में वही पानी खा लेते. यह घटना साफ तौर पर बताती है कि सड़क किनारे खाने-पीने की चीजें लेते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है.

    स्ट्रीट फूड की स्वच्छता पर सवाल

    गोलगप्पा जैसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड को लोग बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन इस घटना ने साफ-सफाई और हाइजीन को लेकर चिंता बढ़ा दी है. खुले में रखे खाद्य पदार्थों में गंदगी, कीड़े-मकोड़े या चूहे घुस जाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब यह कैमरे में कैद हो जाता है, तब मामला चर्चा में आता है. इसलिए अगर पानी की सही निगरानी न होने से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा हो सकता है.

    स्ट्रीट फूड खाने से पहले दस बार सोचे 

    इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि “ऐसी लापरवाही सीधे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है, प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “अब से बाहर कुछ भी खाने से पहले सौ बार सोचूंगा. साफ-सफाई देखना हमारी भी जिम्मेदारी है.”

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: खेत में टेंट लगाना चहाती थी नीदरलैंड की महिला पर्यटक, हरियाणा की महिला ने दे दिया अपना घर
    Next Article
    'लॉलीपॉप' अश्लील तो 'मुन्नी बदनाम' क्या? भोजपुरी पर सवाल उठा तो भड़के पवन सिंह

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment