Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'धमकियों' से थर्राया बॉलीवुड, पहले रोहित शेट्टी, फिर रणवीर और अब सलमान खान के करीबी को मिली धमकी

    5 hours ago

    बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई सेलेब्स को धमकियां मिलने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं अब हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान के एक रिश्तेदार को धमकी मिलने की खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया है. इससे पहले रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकियां मिल चुकी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

    सलमान खान के रिश्तेदार को मिली अब धमकी
    बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नॉट मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी को धमकी भरी ईमेल आई है.

    • धमकी देने वाले ने ईमेल में पैसे की मांग की है.
    • वहीं धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का भी दावा किया है.
    • हालांकि, अभी तक न तो सलमान खान और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस में कोई फॉर्मल शिकायत दर्ज कराई है.
    • इस बीच, मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
    • अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि भेजने वाला सच में बिश्नोई गैंग से जुड़ा है या यह ऐसी धमकियों से फैले डर का फायदा उठाने की एक धोखाधड़ी है.

    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग, रणवीर सिंह को व्हाटसएप पर धमकी
    सबसे पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी. उसके बाद रणवीर और दीपिका पादुकोण को 10 फरवरी को व्वहाट्सएप  पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला था जिसके बाद उनके मुंबई वाले घर के बाहर सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है. बता दें कि स्टार कपल को मिली धमकी भरे मैसेज में कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है.

    फिलहाल कपल के घर पर छह हथियारबंद गार्ड तैनात किए गए हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है और भेजने वाले का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है, जो पहले सलमान खान को धमकी देने और हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना से जुड़ा था।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी भारत को चेतावनी, कहा- 'अटैकिंग माइंडसेट से...'
    Next Article
    'टाइम तो कभी खराब नहीं था...' तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment